Best Camera Phones under 15000: क्या आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसमें शानदार कैमरा परफॉर्मेंस हो, लेकिन बजट कम है? तो आपको बता दें एक बढ़िया कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन खरीदने के लिए अब बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। एंट्री-लेवल सेगमेंट में भी बेहतरीन कैमरा फोन उपलब्ध हैं। वहीं, इस लेख में, हम बाजार में मौजूद कुछ बेहतरीन कैमरा फोन्स के बारे में आपको बताएंगे जो 15,000 रुपये की कीमत में आते हैं। चलिए 3 बेस्ट ऑप्शंस पर एक नजर डालते हैं…
Infinix Note 40X
Infinix Note 40X में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। प्राइमरी कैमरा बैलेंस्ड शेड्स और डायनामिक रेंज के साथ अच्छी डेलाइट तस्वीरें लेता है, जिसमें डिटेल्ड तस्वीरें खींचने के लिए एक 108MP मोड भी मिलता है।
इसमें 3x इन-सेंसर जूम देखने को मिलता है। यह फोन कम रोशनी में फोटोग्राफी करने में बेहतरीन है, जो कम नॉइस के साथ शार्प, डिटेल्ड नाइट शॉट्स ले सकता है। हालांकि, फ्रंट कैमरा थोड़ा निराश कर सकता है, जो तस्वीरों में कलर को कुछ ज्यादा बूस्ट कर देता है, लेकिन चेहरे के डिटेल्स ठीक ठाक हैं। फ्लिपकार्ट पर ये फोन 14,999 रुपये में मिल रहा है।
Redmi 13
Redmi 13 में 108MP का Samsung ISOCELL HM6 प्राइमरी कैमरा और 3x इन-सेंसर जूम है, साथ ही 2MP का डेप्थ सेंसर और 13MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। प्राइमरी कैमरा अच्छी डिटेल और शार्पनेस के साथ ब्राइट, पंची इमेज कैप्चर करता है, खासकर डेडिकेटेड 108MP मोड में।
जबकि कम रोशनी में परफॉर्मेंस उतनी अच्छी नहीं है, इमेज कम डिटेल और किनारों के आसपास कुछ नॉइस होने के कारण खराब दिखाई दे सकती हैं। फोन शानदार मैक्रो शॉट्स कैप्चर करने में सक्षम है और इसमें थोड़े वार्म कलर देखने को मिलते हैं। लो लाइट में इमेज काफी नॉइस और सॉफ्ट दिख सकती है। सेल्फी कैमरा स्किन को थोड़ा चिकना कर देता है। अमेजन पर ये डिवाइस 13,998 में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 की सेल डेट रिवील, जोड़ लो पैसे, खरीदें कैसे? फटाफट जानें सभी डिटेल्स
iQOO Z9x
iQOO Z9x में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का बोकेह सेंसर है, जिसमें सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। प्राइमरी कैमरा दिन के उजाले में फोटोग्राफी में बेहतरीन है, यह काफी अच्छे कोर्स के साथ फोटो कैप्चर करता है। डायनामिक रेंज भी इसमें आपको काफी अच्छी मिल रही है, हालांकि HDR मोड कभी-कभी फोटो को ओवरएक्सपोज कर देता है।
कम रोशनी में, कैमरा नाइट मोड में खुद ही स्विच हो जाता है, लेकिन इसका परफॉर्मेंस भी उतना अच्छा नहीं है। सेल्फी कैमरा दिन के उजाले में अच्छी तस्वीरें लेता है, लेकिन चेहरे के डिटेल्स को चिकना कर देता है। लो लाइट में बैक कैमरा तो बेहतर है लेकिन सेल्फी के मामले में आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। फ्लिपकार्ट पर ये डिवाइस अभी 13,489 रुपये में मिल रहा है।
संबंधित खबरें
मोबाइल फटा और शख्स की मौत! बैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत
13 mins agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
3 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
5 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
22 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
23 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
1 day agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines