चाहिए अच्छा कैमरा और बैटरी वाला फोन, तो कम बजट में ये 5 हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Best Camera and Battery Smartphones: स्मार्टफोन खरीदने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। अक्सर यूजर्स उसी फोन को खरीदना चाहते हैं जिससे कि ज्यादातर जरूरतें पूरी हो सके। साथ ही उनके बजट में भरपूर फीचर्स भी वाले फोन भी मिल सकें, जिनमें ज्यादातर डिमांड अच्छे कैमरे और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी की होती है। कैमरे और बैटरी दोनों मामलों में बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाले फोन थोड़े ज्यादा कीमत के होते हैं। हालांकि, भारतीय बाजार में ढ़ेरों फोन आ चुके हैं जिनमें अपनी पसंद ढूंढ़ना इतना भी मुश्किल नहीं है। हम आपके इस काम को आसान बनाने के लिए अलग-अलग कीमत के कुछ फोन लेकर आए हैं जो बेस्ट कैमरे और बैटरी के लिए जानें जाते हैं।
अगर आप कम कीमत में एक बेस्ट 5जी फोन की तलाश में हैं तो पोको एम6 प्रो 5जी केवल 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। POCO M6 Pro 5G भी 10 बेस्ट बैटरी और कैमरा फोन की लिस्ट में शामिल है। इसमें 5000 mAh की बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसे 6जीबी+ 4जीबी रैम और 64जीबी+128 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ खरीद सकते हैं। POCOM6 Pro 5G में 50MP + 2MP बैक और 8MP फ्रंट कैमरा है।
रियलमी 11प्रो 5जी की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। ये स्मार्टफोन भी बेस्ट कैमरा के साथ ही बेस्ट बैटरी फोन की लिस्ट में शामिल है। इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, अगर कैमरे की बात करें तो रियलमी 11 Pro 5G में 100MP (OIS) + 2MP बैक और 16MP फ्रंट कैमरा है। ये 8जीबी रैम के साथ 128 और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ ऑनलाइन उपलब्ध है।
iQOO Neo 7 Pro 5G एक बेस्ट कैमरा और बैटरी स्मार्टफोन है । इसकी कीमत 34,999 रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। इसमें 50MP OIS + 8MP UW + 2MP बैक के साथ ही 16MP फ्रट कैमरा है। iQOO Neo 7 Pro 5G में 5000 mAh की बैटरी दी गई है। ये दो वेरिएंट 128GB+256GB के साथ उपलब्ध है। गेमिंग के शौकीन हैं तो 6.78 इंच स्क्रीन के पर अच्झा अनुभव ले सकते हैं।
वीडियो क्रिएटर्स के लिए vivo v27 Pro 5G एक बेस्ट कैमरा फोन है। रिल्स बनाते समय आपको अलग से लाईट की जरुरत नहीं पड़ेगी। vivo v27 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत 37,999 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है। इसमें 4600 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 50MP (OIS) + 8MP + 2MP बैक औऱ फ्रंट में 50MP कैमरा है। कर्व डिस्पले के अलावा इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं।
ओपो कंपनी ने हाल ही में OPPO Reno10 Pro 5G को लॉन्च किया था। ये बेस्ट कैमरा के साथ ही बेस्ट बैटरी फोन है। OPPO Reno10 Pro 5G की शुरुआती कीमत मात्र 39,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में 4600 mAh की बैटरी और 50MP + 32MP + 8MP फ्रंट के साथ ही 32MP बैक कैमरा है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर है। ये 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ उपलब्ध है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: