Best BSNL Recharge Plan under 200: क्या आप भी बीएसएनएल सिम कार्ड यूज करते हैं? अगर हां, तो आज हम आपके लिए एक बहुत ही कमाल का प्लान लेकर आए हैं। इस प्लान में आपको 30 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिलने वाला है। यही नहीं कंपनी इस प्लान में डेटा भी ऑफर कर रही है। अगर आप भी एक कम प्राइस में ज्यादा बेनिफिट्स वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो ऐसे लोगों के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में आप काफी कम कीमत पर अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं। दो सिम का यूज करने वालों के लिए तो ये बेस्ट प्लान है। चलिए इस खास प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कितनी है प्लान की कीमत?
दरअसल इस प्लान का प्राइस सिर्फ 199 रुपये है। कंपनी का यह प्लान खासतौर पर ऐसे लोगों को ध्यान में रख कर जारी किया गया है जो सेकंड सिम की तरह बीएसएनएल सिम कार्ड का यूज कर रहे हैं। ये प्लान सिम को एक्टिव रखने वाला जबरदस्त प्लान है जिसके बाद आप एक महीने तक टेंशन फ्री हो जाएंगे। प्लान में डेटा बेनिफिट्स भी देखने को मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : OnePlus 12R के फिर गिरे Price, मिल रही है हजारों रुपये की छूट!
मिलते हैं ये बेनिफिट्स भी…
बीएसएनएल के इस धांसू प्लान में आपको हर दिन 2 जीबी डेटा मिलने वाला है। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की भी सुविधा मिलने वाली है। जहां ज्यादातर प्लान आज 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं तो वहीं, इस प्लान में आपको 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में टोटल 60 जीबी डेटा मिल रहा है। इसके अलावा एक दिन में आप 100SMS भी कर सकते हैं। जियो और एयरटेल से अगर इसकी तुलना करें तो इसमें ज्यादा बेनिफिट्स देखने को मिल रहे हैं।
Airtel and Jio Plans
देखा जाए तो एयरटेल और जियो भी इस प्राइस पर डेटा प्लान ऑफर कर रहे हैं। जियो भी 199 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। लेकिन, इसकी वैलिडिटी 28 दिन है और इसके हर दिन आपको 1.5 डेटा मिलता है। जबकि कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा BSNL जैसी है। एयरटेल जहां इस प्राइस पर 30 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है लेकिन इसमें आपको डेटा बेनिफिट सिर्फ 3 जीबी मिलता है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
16 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
18 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines