BSNL Prepaid Plan: क्या आप भी BSNL का सिम कार्ड यूज करते हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी ने एक ऐसा जबरदस्त प्लान लॉन्च किया है जिससे आपका सिम करीब 5 महीने तक बिना किसी रिचार्ज के एक्टिव रहेगा। जी हां, आपने सही पढ़ा! BSNL ने 150 दिनों की वैलिडिटी वाला एक जबरदस्त प्लान पेश किया है और इसकी कीमत भी काफी कम है। चलिए इस खास प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं…
क्या-क्या मिलेगा इस प्लान में?
- लंबी वैलिडिटी: सिर्फ 397 रुपये में आप 150 दिनों तक बिना किसी टेंशन के अपना सिम इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अनलिमिटेड कॉलिंग: इतना ही नहीं इसमें शुरुआती 30 दिनों के लिए आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं।
- डेली 2GB डेटा: पहले 30 दिनों के लिए इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा भी मिल रहा है।
- फ्री एसएमएस: शुरुआती 30 दिनों के लिए आपको रोजाना 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे।
क्यों है ये प्लान खास?
इस प्लान की कीमत काफी कम है, जिससे आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं। 5 महीने की वैलिडिटी के साथ आपको बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ आप आराम से इंटरनेट का मजा भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : लो भाई अब तो कॉल उठाने की भी जरूरत नहीं… Google ने कर दिया कमाल; इस फोन में आई खास टेक्नोलॉजी
किसके लिए है ये प्लान?
जो लोग कम पैसे में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। ऐसे यूजर्स के लिए ये प्लान काफी अच्छा है। जो लोग सिर्फ कॉलिंग और कुछ डेटा का इस्तेमाल करते हैं वो भी इस प्लान के साथ जा सकते हैं। जो लोग बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं उनके लिए भी ये प्लान बेस्ट है।
कैसे करें रिचार्ज?
आप अपने नजदीकी BSNL स्टोर या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि इसमें इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा सिर्फ 30 दिनों के लिए ही मिलेगी। बाद में डेटा स्पीड 40Kbps हो जाएगी। बीएसएनएल का यह नया प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो कम पैसे में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
6 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
9 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines