BSNL का 8 करोड़ ग्राहकों को बड़ा तोहफा! इस सस्ते प्लान के साथ 5 महीने रिचार्ज की टेंशन खत्म

Best BSNL Prepaid Plan: बीएसएनएल ने एक बार फिर अपने 8 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। इस बार कंपनी एक ऐसा प्लान लेकर आई है जिसमें आपको सस्ते में 5 महीने रिचार्ज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

BSNL Prepaid Plan
विज्ञापन

BSNL Prepaid Plan: क्या आप भी BSNL का सिम कार्ड यूज करते हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी ने एक ऐसा जबरदस्त प्लान लॉन्च किया है जिससे आपका सिम करीब 5 महीने तक बिना किसी रिचार्ज के एक्टिव रहेगा। जी हां, आपने सही पढ़ा! BSNL ने 150 दिनों की वैलिडिटी वाला एक जबरदस्त प्लान पेश किया है और इसकी कीमत भी काफी कम है। चलिए इस खास प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं…

क्या-क्या मिलेगा इस प्लान में?

  • लंबी वैलिडिटी: सिर्फ 397 रुपये में आप 150 दिनों तक बिना किसी टेंशन के अपना सिम इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अनलिमिटेड कॉलिंग: इतना ही नहीं इसमें शुरुआती 30 दिनों के लिए आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं।
  • डेली 2GB डेटा: पहले 30 दिनों के लिए इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा भी मिल रहा है।
  • फ्री एसएमएस: शुरुआती 30 दिनों के लिए आपको रोजाना 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे।

क्यों है ये प्लान खास?

इस प्लान की कीमत काफी कम है, जिससे आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं। 5 महीने की वैलिडिटी के साथ आपको बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ आप आराम से इंटरनेट का मजा भी ले सकते हैं।

Advertisment

BSNL Prepaid Plan

किसके लिए है ये प्लान?

जो लोग कम पैसे में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। ऐसे यूजर्स के लिए ये प्लान काफी अच्छा है। जो लोग सिर्फ कॉलिंग और कुछ डेटा का इस्तेमाल करते हैं वो भी इस प्लान के साथ जा सकते हैं। जो लोग बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं उनके लिए भी ये प्लान बेस्ट है।

विज्ञापन

कैसे करें रिचार्ज?

आप अपने नजदीकी BSNL स्टोर या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि इसमें इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा सिर्फ 30 दिनों के लिए ही मिलेगी। बाद में डेटा स्पीड 40Kbps हो जाएगी। बीएसएनएल का यह नया प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो कम पैसे में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ