फुल चार्जिंग पर चलें दो दिन! ये 5 हैं बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Best Battery Backup Mobile Phones 2023: आजकल मार्केट में इतनी ज्यादा कीमत के साथ फोन उपलब्ध हैं कि खरीदने से पहले हम उसकी सेफ्टी का ध्यान पहले रखते हैं। एक अच्छा या प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना हो तो 30 हजार से ऊपर कीमत का ही पड़ता है जबकि, अगर आईफोन या सैमसंग या फिर अन्य कंपनी के फ्लैगशिप फोन लेने जाओ तो कीमत 60 हजार से काफी ऊपर होती है।
भले ही फोन कितने भी रुपये में मिला लिया हो उसमें अच्छी बैटरी बैकअप (Longest Battery Life Smartphone) होना चाहिए। इससे आपके फोन और बैटरी दोनों की लाइफ अच्छी रहेगी। आज हम आपके लिए कुछ स्मार्टफोन लेकर आए हैं जो बेस्ट बैटरी बैकअप लिस्ट में आते हैं।
और पढ़िए –Bestselling Affordable Smartphones: कम बजट के ये हैं बेस्ट फोन्स, मिल रही है इतने रुपये की छूट!
बेस्ट बैटरी स्मार्टफोन की लिस्ट में मोटोरोला का मोटो जी82 5जी भी शामिल है। इसमें 33W का चार्जिंग सपोर्ट चार्जर मिलता है। फुल चार्जिंग पर फोन को 2 दिनों तक यूज किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है।
रेडमी नोट 11 प्रो भी जबरदस्त बैटरी पैक के साथ है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसकी शुरुआती कीमत 17999 रुपये है।
आईफोन 14 प्लस भी बैटरी के मामले में बेस्ट है। इस फोन को फुल चार्जिंग पर डेढ़ दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है।
नथिंग फोन 1 भी जबरदस्त बैटरी पैक के साथ है। इसमें 4500mAh की बैटरी है, जो फुल चार्ज पर 1 दिन चला सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 27,499 रुपये है।
आईफोन 14 प्रो मैक्स भी बेस्ट बैटरी लाइफ फोन की लिस्ट में आता है। इसमें ना सिर्फ अच्छा कैमरा फीचर है बल्कि फोन में बैटरी बैकअप भी काफी अच्छा मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 139,900 रुपये है। अगर आपका बजट काफी अच्छा है तो इस फोन का चयन करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: