Best Apps to Track Air Quality: दिल्ली, हरियाणा और भारत के कई अन्य शहरों में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है, शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। ठंड की शुरुआत और दिवाली उत्सव के साथ, AQI के अभी और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि इससे बचने के लिए आप घर पर Air Purifier का भी यूज कर सकते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना ट्रेवल करते हैं तो आपको घर से बाहर निकलने से पहले अपने क्षेत्र या अपने शहर का AQI जरूर जांच लेना चाहिए। इसके लिए कुछ ऐप हैं जिन्हें आप अपने फोन पर इंस्टॉल कर सकते हैं। हम आपके लिए कुछ बेस्ट AQI-लेवल की जांच करने वाले ऐप्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं जिनका यूज करके आप एक क्लिक में Air Quality की जांच कर सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
AQI Level चेक करने के लिए बेस्ट ऐप्स (Best Apps to Track Air Quality)
SAFAR-Air
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया, SAFAR-Air (सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च-एयर) ऐप प्ले स्टोर के साथ-साथ ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। जैसा कि डिटेल्स से पता चलता है, यह ऐप मंत्रालय द्वारा भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे के सहयोग से डेवलप किया गया है। वर्तमान में, यह केवल मेट्रो शहरों के लिए वायु गुणवत्ता के साथ-साथ प्रदूषण पूर्वानुमान के लिए डेटा प्रदान करता है, जिसमें दिल्ली, पुणे, मुंबई और अहमदाबाद शामिल हैं। यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और गुजराती भाषा को सपोर्ट करता है।
IQAir AirVisual
IQAir AirVisual ऐप Google Play Store के साथ-साथ ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है। एयर क्वालिटी ऐप एंड्रॉयड और एप्पल दोनों स्मार्टफोन पर डाउनलोड करना बेहद आसान है। इसके अलावा यह ऐप स्मार्टवॉच और टैबलेट को भी सपोर्ट करता है। यह ऐप गवर्नमेंट मॉनिटरिंग स्टेशनों के साथ-साथ अपने सेंसर का यूज करके दुनिया भर के 5 लाख से अधिक शहरों से Air Quality की जानकारी प्रदान करता है। कोई भी यूजर ऐप पर ही 7 दिन का मौसम और AQI पूर्वानुमान एक क्लिक में देख सकता है। वहीं कई शहरों के लिए यह ऐप रियल टाइम AQI भी दिखाता है। आप प्रदूषण की डिटेल्स 2डी के साथ-साथ 3डी फॉर्मेट में भी देख सकते हैं।
Plume Labs: Air Quality App
आपके शहर में AQI स्तर की जांच करने के लिए एक और बढ़िया एप्लिकेशन मौजूद है जिससे आप एक क्लिक में Air Quality की जांच कर सकते हैं। यह प्लम लैब्स का एयर क्वालिटी ऐप है, जो एंड्रॉइड के साथ-साथ एप्पल स्मार्टफोन के लिए भी उपलब्ध है। ऐप अगले 72 घंटों के लिए मौसम और प्रदूषण का पूर्वानुमान दिखाता है। वहीं कई शहरों के लिए यह ऐप रियल टाइम AQI भी दिखाता है। यह पिछले 6 महीनों तक के डेटा का एनालिसिस करने में भी मदद करता है। यह दिन में दो रिपोर्ट दिखाता है, जिसमें आज और कल के Air Quality का पूर्वानुमान होता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
11 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines