Best App to Avoid Traffic Challan: क्या आपका हर दिन चालान सिर्फ इस कारण कट रहा है कि आपके पास वाहन के दस्तावेज नहीं होते हैं। हर बार चालान कटने (Traffic Challan) की वजह अगर साथ में दस्तावेज का ना होना है तो आपके लिए एक खास जानकारी है। इसे जाननें के बाद आप दस्तावेज ना होने पर चालान से बच सकते हैं।
अभी पढ़ें – पानी को बार-बार गर्म करने की झनझट खत्म! इस Geyser से पूरे दिन रहता है पानी गर्म
आज हम आपके लिए एक ऐसा ऐप लेकर है जिसके जरिए वाहन के चालान (Vehicle Documents) को आप हमेशा अपने पास रख सकते हैं। आपके फोन में ही वाहन से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स (Vehicle Important Documents) हो सकते हैं। इस ऐप में दस्तावेज दिखाकर ट्रैफिक पुलिस आपका चालान नहीं काटेगी। आइए इसके बारे में बताते हैं।
ये ऐप बचाएगा चालान
दरअसल, हम डिजी लोकर ऐप (Digi Locker App) की बात कर रहे हैं। ये एक सुरक्षित और बेहद ट्रेंडिंग ऐप है। इसके जरिए सिर्फ वाहन दस्तावेज ही नहीं बल्कि अन्य सरकारी दस्तावेज भी सेव और सेफ रह सकते हैं। एक वाहन चालक के लिए ये एक जरूरी ऐप है, जो उन्हें चालान से बचा सकता है।
वाहन के सभी दस्तावेज जैसे- पॉल्यूशन, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस आदि ऐप में रखे जा सकते हैं। ऐसे में जब आपसे ट्रैफिक पुलिस वाहन दस्तावेजों की मांग करे, तो आप इसी ऐप से अपने डॉक्यूमेंट्स दिखा सकते हैं।
अभी पढ़ें – Realme 10 Series जल्द होने वाले हैं लॉन्च, पहले ही सामने आई कीमत और खासियत
Digi Locker App कहां से करें डाउनलोड
आप Digi Locker App को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप्स स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप सिर्फ 19 एमबी का है। डाउनलोड करने के बाद इसमें रजिस्टर करें और फिर अपने दस्तावेजों को अपलोड कर दें। ऐसे में आपको हर वक्त अपने साथ फिजिकल कॉपी नहीं रखनी पड़ेगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 hr agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
5 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
6 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
8 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines