Mosquito Repellent Apps: बरसात का मौसम शुरू हुआ नहीं कि तरह-तरह के कीड़े-मकोड़े घर में एंट्री करने लगते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी मच्छरों से होने लगती है। मच्छरो के कारण उठाने से लेकर सोना तक मुश्किल हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए ना जाने हम कितनी कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी ज्यादातर तरीके बेअसर होते हैं। अगर आप भी कई तरीकों को अपनाकर थक चुके हैं तो फोन में एक ऐप को डाउनलोड करके इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
ऐप्स दिलाएगा मच्छरों से छुटकारा
जी हां, एक ऐप के जरिए आप मच्छर से छुटकारा पा सकते हैं। मच्छरों को भगाने के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल प्ले स्टोर पर एक ऐप उपलब्ध है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इन ऐप्स डेवलपर की ओर से दावा किया जाता है कि ऐप के इस्तेमाल से मच्छर गायब हो जाते हैं।
अल्ट्रासोनिक साउंड से भागते है मच्छर
मच्छर भगाने वाले सभी ऐप्स का तरीका लगभग एक जैसा ही है। ये सभी लो फ्रीक्वेंसी साउंड्स प्रोड्यूस कर मच्छर से छुटकारा दिलवाने में मदद करते हैं। मच्छर भगाने के लिए आप लो फ्रीक्वेंसी अल्ट्रासोनिक साउंड का चयन कर सकते हैं। दावा है कि अल्ट्रासोनिक साउंड फ्रीक्वेंसी की आवाज काफी कम होती है जिसे कोई व्यक्ति सुन नहीं सकता है।
कितने काम हो सकता है ऐप
मच्छर भगाने वाले इस ऐप के बारे में जानने के बाद अब आपके मन में भी कई सवाल आ रहे होंगे कि ये ऐप कैसा है? इसे यूज करना सही रहेगा या नहीं? अगर हमारी राय मानें तो मच्छर भगाने वाला ये ऐप कुछ खास नहीं है। इसे लेकर यूजर्स द्वारा कोई अच्छा रिस्पोन्स नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, कई यूजर्स तो इसमें से आने वाली वॉइस को लेकर भी शिकायत कर रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ऐप्स पर काफी ज्यादा एड्स दिखाए जाते हैं जिससे यूजर्स को काफी समस्या होती है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
14 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
15 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
17 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
19 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines