Best ANC Headphones: पिछले कुछ वर्षों में, एक्टिव नॉइस कैंसलेशन तकनीक यानी एएनसी काफी तेजी से पॉपुलर हुई है, आज मार्केट में इस फीचर के साथ कई सस्ते हेडफोन मौजूद हैं। यहां तक की एक्टिव नॉइस कैंसिलिंग फीचर अब ट्रू वायरलेस इयरफोन (TWS) में भी मिलने लगा है। इसके अलावा कुछ नेकबैंड भी एएनसी को सपोर्ट करते हैं। जो मार्केट में काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं, लेकिन आज हम आपको TWS सपोर्ट के साथ आने वाले कुछ बेस्ट हेडफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Bose Noise Cancelling Headphones 700
लिस्ट में हमने सबसे पहले बोस नॉइस कैंसिलिंग हेडफोन 700 ओवर-ईयर को शामिल किया है। जो बोस कंपनी की तरफ से आने वाला सबसे धांसू हैडफोन है। हालांकि इसकी कीमत बहुत ज्यादा है, लेकिन बार-बार ट्रेवल करने वालों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस हेडफोन में बेहतर नॉइस कैंसिलिंग के साथ एएनसी के लेवल को एडजस्ट कर का भी फीचर मिलता है। इसका डिजाइन काफी हल्का है जो घंटों तक पहनने में आरामदायक फील करवाता है, और इसमें टच कंट्रोल भी मौजूद है। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इस हेडफोन की कीमत 34,500 रुपये है।
Soundcore Space One
लिस्ट में हमने दूसरे नंबर पर Soundcore Space One को रखा है। जो काफी हद तक Bose के हेडफोन्स जैसी ही साउंड क्वालिटी देता है।डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी से लैस ये हैडफोन ANC चालू होने पर 40 घंटे की बैटरी लाइफ देते हैं। जबकि ANC बंद होने पर आप इन्हें 55 घंटे तक यूज कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि आपको इस हैडफोन को हफ्ते में केवल एक बार या उससे कम ही चार्ज करना पड़ेगा। इस प्रीमियम हैडफोन की कीमत 24,266 रुपये है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टवॉच नहीं अब Smart Ring रखेगी आपकी सेहत का ख्याल, कम है प्राइस
Sony WH-1000XM4
Sony WH-1000XM4 हेडफोन हल्के, आरामदायक डिज़ाइन और ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। हालांकि ये काफी हद तक अपने पिछले मॉडल के समान हैं। इनमे आपको मल्टीपॉइंट पेयरिंग, DSEE एक्सट्रीम अपस्केलिंग, ऑटो-प्ले/पॉज़ सहित कई जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। अमेजन पर इस समय ये हैडफोन 22,490 रुपये में मिल रहे हैं।
JBL Tune 770NC
अगर आप अच्छे नॉइस कैंसिलिंग हेडफोन चाहते हैं, लेकिन आपका बजट थोड़ा कम है, तो आप JBL Tune 770NC को भी खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इन हैडफोन में आपको 70 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है जो इस प्राइस पर इसे और भी खास बना देते हैं। इन हेडफोन्स की शुरूआती कीमत 6,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
4 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
23 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines