Best Alarm Clock Apps: दिनभर के बिजी शेड्यूल में, घड़ी के बिना समय का ध्यान रखना काफी मुश्किल है। हम इस डिवाइस पर इतने ज्यादा निर्भर हैं कि जब हम सोने जाते हैं, तब भी हमें सुबह जागने की चिंता बनी रहती है। कहीं लेट न हो जाएं इसके लिए हम सभी अलार्म क्लॉक का यूज करते हैं। इतना ही नहीं, आजकल कुछ लोग तो हाइड्रेशन रिमाइंडर, वर्कआउट या पढ़ाई के लिए भी अलार्म क्लॉक का यूज करते हैं। इसलिए अलार्म क्लॉक भी हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है।
बदलते दौर के साथ हम फिजिकल Alarm Clock की जगह स्मार्टफोन में ही अलार्म क्लॉक ऐप्स पर स्विच हो गए हैं। हालांकि कभी-कभी स्टॉक अलार्म क्लॉक ऐप काम नहीं करते या ये उतने बेहतर फीचर ऑफर नहीं करते जो आजकल जरूरी हो गए हैं। इस मामले में हम भी बहुत आलसी हैं जब तक 4 बार अलार्म को बंद न कर दें तब तक कुछ अधूरा लगता है लेकिन हम आपके लिए कुछ ऐसे ऐप्स लाये हैं जो आपको फटाक से जगा देंगे। चलिए इन दिलचस्प ऐप्स के बारे में जानते हैं…
Alarmio
ये एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है और आप इसे एक क्लिक में डाउनलोड एंड इनस्टॉल कर सकते हैं। खास बात यह है कि ये Alarm Clock App आपको जगा कर ही बंद होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आप इसे नॉर्मल तरह से बंद नहीं कर सकते। आपको इसके लिए पहले एक मैथ का सवाल सॉल्व करना होगा और ये बात आप अच्छे से जानते हैं मैथ अच्छे अच्छों की नींद उड़ा देता है।
वीडियो से भी देखें ये ऐप
ये भी पढ़ें : कौन है Emily Pellegrini? जिसका आज हर कोई दीवाना
Alarmy
अलार्मी दुनिया का सबसे Annoying अलार्म क्लॉक है। इसमें आप अलार्म तो सेट कर ही सकते हैं और ये वैसे ही बजता है जैसे नॉर्मल अलार्म क्लॉक काम करते हैं। हालांकि, अलार्मी आपको अपने घर में किसी चीज की फोटो भी जोड़ने की सुविधा देता है। जिसके लिए आपको बिस्तर से उठना होगा, उसी स्थान पर जाना होगा तभी ये अलार्म होगा। जब आप उसी चीज की तस्वीर लेंगे।
वीडियो से भी देखें कुछ कमाल ऐप
Challenges Alarm Clock
Alarmio की तरह चैलेंजेस अलार्म क्लॉक भी एक ऐसा ऐप है जो आपके दिमाग को धोखा देकर जगाने की कोशिश करता है। ये रेगुलर अलार्म क्लॉक के मुकाबले काफी अच्छा है। इसमें आप खुद के टोन सेट कर सकते हैं। साथ ही बहुत से अलार्म सेट कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में पजल गेम मिलते हैं जिसे सॉल्व करने के बाद ही ये अलार्म बंद होगा।
ये भी पढ़ें : Instagram Reel नहीं हो रही Viral?
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines