Best Air Purifiers of 2024: दिवाली के बाद हवा में पॉल्यूशन का लेवल काफी बढ़ गया है, जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। खासकर उत्तर भारत के कई शहरों में दिवाली के बाद हवा में जहरीले कणों का स्तर खतरनाक हद तक बढ़ गया है। ऐसे में घर की हवा को साफ और स्वस्थ बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी इस पॉल्यूशन से बचने के लिए एक अच्छा एयर प्यूरीफायर खरीदना चाहते हैं, तो आज हम आपको 5 बेहतरीन और किफायती Air Purifier के बारे में बताएंगे। ये एयर प्यूरीफायर न सिर्फ आपके घर की हवा को साफ रखेंगे, बल्कि आपके बजट में भी फिट बैठेंगे। आइए जानते हैं इन टॉप एयर प्यूरीफायर के बारे में…
Best Air Purifiers of 2024
Xiaomi 4 Lite Smart Air Purifier
यह एयर प्यूरीफायर 462 स्क्वायर फीट तक कवर करता है और 99.99% वायरस, धूल और गंध हटाता है। आप इसे Xiaomi Home ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।
Eureka Forbes Air Purifier 150
यह एयर प्यूरीफायर 200 स्क्वायर फीट तक कवर करता है और 99.97% हवा में मौजूद कणों को हटाता है। इसमें ट्रू HEPA H13 फ़िल्टर भी है। इसकी कीमत 4,999 रुपये है।
Dyson Purifier Cool Gen1
हाई क्वालिटी वाला यह प्यूरीफायर 0.1 माइक्रोन तक के छोटे कणों को पहचान कर उन्हें साफ कर सकता है। जितना प्रीमियम ये एयर प्यूरीफायर है उतनी ही ज्यादा इसकी कीमत भी है। इस आप अभी 32,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
Qubo Smart Air Purifier for Home Q200
यह एयर प्यूरीफायर 200 स्क्वायर फीट तक कवर करता है और एलेक्सा से हैंड-फ्री कंट्रोल को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 6,550 रुपये है।
Philips AC4221 Smart Air Purifier 19,999 रुपये
फिलिप्स का यह एयर प्यूरीफायर 700 स्क्वायर फीट तक कवर करता है जो बड़े कमरों के लिए बेस्ट है। यह एयर प्यूरीफायर 99.7% एलर्जी और धूल को हटाने में सक्षम है। हालांकि इसकी कीमत भी 19,999 रुपये है जो थोड़ी ज्यादा है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale: दिवाली गई पर डील्स नहीं…ये 5 फोन लूट लो अभी भी सस्ते में
एयर प्यूरीफायर खरीदते समय इन दो बातों का रखें ध्यान
साइज और कैपेसिटी का ध्यान रखें
हर एयर प्यूरीफायर हर जगह के लिए सही नहीं होता। बड़े कमरों के लिए ज्यादा पावर वाले मॉडल चाहिए होते हैं, जबकि छोटे कमरों में छोटा प्यूरीफायर ही काफी होता है। इसलिए उसके साइज और कैपेसिटी का का ध्यान जरूर रखें।
आसानी से बदलने वाले फिल्टर
एयर प्यूरीफायर के फिल्टर की लाइफ और उसकी अवेलेबिलिटी अच्छी होनी चाहिए। अच्छे ब्रांड का ही प्यूरीफायर लें, ताकि समय-समय पर फिल्टर बदला जा सके। ज्यादा खराब हवा में फिल्टर जल्दी खराब हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
5 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
6 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
22 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines