Best Air Purifier Buying Guide: आज के समय में जब हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है, खासकर उत्तर भारत के शहरों में, एयर प्यूरीफायर अब लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन चुके हैं. दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में कई भारतीय शहर शामिल हैं, जहां AQI (Air Quality Index) खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है. State of Global Air 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वायु प्रदूषण से होने वाली मृत्यु दर उच्च-आय वाले देशों की तुलना में लगभग दस गुना ज्यादा है. चूंकि हम अपना 90% से ज्यादा समय घर के अंदर बिताते हैं, इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है कि एक अच्छा एयर प्यूरीफायर कैसे हमारी हेल्थ को कैसे बचा कर रख सकता है.
महीन और अल्ट्रा-फाइन कणों को फिल्टर करने की पावर
हमारी सांसों में मौजूद खतरनाक कण अक्सर आंखों से दिखाई नहीं देते. खासकर PM 0.1 पार्टिकल्स (अल्ट्रा-फाइन कण) जो फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं और यहां तक कि ब्लडस्ट्रीम में भी प्रवेश कर सकते हैं. इसलिए, एयर प्यूरीफायर खरीदते समय यह देखना बहुत जरूरी है कि वह कितने छोटे कणों को साफ कर सकता है.
कवरेज एरिया और एयर सर्कुलेशन की पावर
हर कमरे का आकार अलग होता है, इसलिए एयर प्यूरीफायर चुनते समय यह देखना जरूरी है कि वह कितने बड़े क्षेत्र में हवा को साफ कर सकता है. कई प्यूरीफायर सिर्फ ऊपर की ओर या एक दिशा में ही हवा छोड़ते हैं, जिससे पूरे कमरे में समान रूप से शुद्ध हवा नहीं पहुंच पाती.
आकार और वजन भी मायने रखता है
छोटे कमरों के लिए हल्के और कॉम्पैक्ट एयर प्यूरीफायर बेहतर रहते हैं, ताकि उन्हें आसानी से इधर-उधर रखा जा सके. वहीं, बड़े कमरों या हॉल के लिए हाई-पावर प्यूरीफायर की जरूरत होती है, जो आमतौर पर थोड़े भारी और बड़े आकार के होते हैं. इसलिए, खरीदने से पहले यह तय करें कि आप उसे एक ही जगह रखना चाहते हैं या अलग-अलग कमरों में इस्तेमाल करेंगे.
जितना कम शोर, उतना बेहतर
चूंकि एयर प्यूरीफायर को दिनभर चालू रखना सबसे प्रभावी होता है, इसलिए यह भी जरूरी है कि वह ज्यादा नॉइजी (शोर वाला) न हो. बहुत से प्यूरीफायर रात में स्लीप के दौरान परेशान कर सकते हैं. इसलिए ऐसा मॉडल चुनें जो क्वायट मोड या लो नॉइज लेवल पर काम करे, ताकि सफाई भी हो और नींद भी प्रभावित न हो.
स्मार्ट फीचर्स भी जरूरी
अब कई आधुनिक एयर प्यूरीफायर में ऑटो मोड, रियल-टाइम एयर क्वालिटी सेंसर, और स्मार्टफोन ऐप कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं. ऐसे फीचर्स न सिर्फ सुविधा बढ़ाते हैं, बल्कि यह मेकश्योर करते हैं कि आपका प्यूरीफायर खुद-ब-खुद हवा की स्थिति के अनुसार काम करता रहे.
एक समझदारी भरा इन्वेस्टमेंट
एयर प्यूरीफायर चुनना सिर्फ एक गैजेट खरीदना नहीं है, बल्कि यह आपके और आपके परिवार की सेहत में निवेश है. ध्यान रखें कि सही प्यूरीफायर वही है जो आपके कमरे के आकार, हवा की क्वालिटी और इस्तेमाल के हिसाब से फिट बैठे. अगर आप अपने घर के अंदर की हवा को शुद्ध और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए फीचर्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें- सर्दियों में गर्म पानी का सही साथी, ऐसे चुनें अपने घर के लिए परफेक्ट गीजर
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
8 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
11 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
12 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
14 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines