Best AI Tools of 2024: OpenAI ने जब से ChatGPT को पेश किया है तब से AI का यूज काफी ज्यादा बढ़ गया है। तरह-तरह के कस्टम बॉट मार्केट में आ गए हैं। यहां तक की गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां कई AI फीचर्स पेश कर रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि टेक दिग्गज एप्पल भी इस रेस में जल्द ही उतर सकता है। वहीं आज इन AI टूल्स ने कई कामों को आसान बना दिया है। कुछ काम तो इनके जरिए मिनटों में हो जाते हैं। हम आपके लिए ऐसे ही चार जबरदस्त AI Tools लेकर आए हैं जो आपके कई कामों को फटाफट कर देंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Eleven Labs
क्या आप भी किसी टेक्स्ट को स्पीच में कंवर्ट करने के लिए काफी टाइम से कोई अच्छा टूल ढूंढ़ रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक कमाल का AI टूल लेकर आये हैं जिसके जरिए आप इस काम को सिर्फ एक क्लिक से कर सकते हैं। खास बात यह है कि ये पूरी तरह से फ्री है। बस इसका यूज करने के लिए आपको हिंदी टेक्स्ट को साइट पर जाकर बॉक्स में डालना है जिसके बाद क्लिक करते ही आपको टेक्स्ट का Mp3 फाइल मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें- Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान
Math GPT Pro
अगर आप भी एक स्टूडेंट हैं और मैथ में थोड़ा कमजोर हैं तो आज हम आपकी इस समस्या को भी दूर करेंगे। इसके लिए हम एक कमाल का AI टूल लेकर आये हैं जिससे आप किसी भी मैथ के सवाल का जवाब स्टेप बाय स्टेप जान सकते हैं। इसे यूज करना भी काफी आसान है। जिस भी सवाल का आप जवाब चाहते हैं बस उसका एक फोटो क्लिक करके साइट पर अपलोड करें। इसके बाद आपको कुछ ही मिनटों में जवाब मिल जाएगा।
Suno AI
ये AI टूल उन लोगों के लिए काफी यूजफुल है जो खुद का सॉन्ग बनाना चाहते हैं इसके जरिए आप एक क्लिक पर गाना Beat और म्यूजिक के साथ क्रिएट कर सकते हैं। इसमें भी आपको सिर्फ बॉक्स में अपने गाने के लिरिक्स को डालना है जिसके बाद ये AI टूल आपका गाना तैयार कर देगा। ये टूल भी बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है हालांकि कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए आपको पे करना होगा।
Photo Editor Pixlr
इस टूल का यूज आप फोटो को एडिट करने या एक ऐसी इमेज बनाने के लिए कर सकते हैं जो वास्तव में है ही नहीं। इससे आप टेक्स्ट के जरिए जैसी चाहें वैसी फोटो भी तैयार कर सकते हैं। ये AI टूल भी फ्री में कई शानदार फीचर ऑफर कर रहा है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
15 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
16 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
18 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
20 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
22 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines