नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एक बार फिर अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए नई सेल लेकर आया है। इस बार कंपनी OMG Gadgets Sale लेकर आई है जिसमें कई महंगे फोन सस्ते में मिल रहे हैं। 15 हजार रुपये के बजट में तो कई ऐसे शानदार फोन मिल रहे हैं जिनमें शानदार कैमरा और टॉप क्लास परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। वहीं, हमने आपके लिए सेल की 5 बेस्ट डील्स को शॉर्टलिस्ट किया है। चलिए इसके बारे में जानें…
SAMSUNG Galaxy F16 5G
इस महीने लॉन्च हुआ ये डिवाइस अभी फ्लिपकार्ट की सेल में काफी सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये डिवाइस 21% तक छूट के साथ मिल रहा है। फोन को बिना किसी ऑफर के आप सिर्फ 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि Axis Bank Credit Card के साथ फोन पर एक्स्ट्रा 1000 रुपये तक की छूट मिल रही है। फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप एक्स्ट्रा पैसे बचा सकते हैं। इस फोन में 50MP + 5MP + 2MP रियर और 13MP फ्रंट कैमरा और Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।
Realme 70 TURBO 5G
Realme का ये भी फोन भी सेल में काफी सस्ता मिल रहा है। अभी आप इस फोन को बिना किसी ऑफर के सिर्फ 14,488 रुपये में खरीद सकते हैं। SBI Credit Card EMI ऑप्शन के साथ इस फोन पर आप 1250 रुपये तक बचा सकते हैं। फोन में 50MP रियर कैमरा और सेगमेंट फास्टेस्ट Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट मिल रहा है।
Motorola g64 5G
फ्लिपकार्ट की सेल में मोटोरोला का यह डिवाइस भी 22% तक छूट के साथ मिल रहा है। इस फोन को भी अभी आप सिर्फ 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड नॉन EMI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड नॉन EMI ऑप्शन पर एक्स्ट्रा 1000 रुपये की छूट मिल रही है।
Realme P3x 5G
ये डिवाइस भी हाल ही में लॉन्च हुआ है और काफी पावरफुल है। फ्लिपकार्ट की सेल में आप इसे सिर्फ 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर सभी Bank Credit और Debit कार्ड पर एक्स्ट्रा 1000 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन में 50MP रियर कैमरा 8MP फ्रंट कैमरा और सैमसंग से बेहतर Dimensity 6400 प्रोसेसर मिल रहा है। इस फोन में 50MP + 8MP रियर 16MP फ्रंट कैमरा और Dimensity 7025 प्रोसेसर मिलता है।
vivo T4x 5G
वीवो का फोन भी इस सेल में काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी इस फोन को अभी बिना किसी ऑफर के 14,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है जबकि ये डिवाइस 19,499 रुपये में पेश किया गया था। डिवाइस में 50MP + 2MP रियर 8MP फ्रंट कैमरा और Dimensity 7300 5G प्रोसेसर मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : OnePlus के दमदार फोन की 10 हजार रुपये गिरी कीमत, गलती से भी मिस न करें Deal
संबंधित खबरें
तैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 hr agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
4 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines