Best 5G Smartphone under 30000: भारतीय बाजार में मिड रेंज स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ये जानते हुए तमाम फोन निर्माता कंपनी भी जबरदस्त परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन को 30 हजार रुपये तक की कीमत या उससे कम में लेकर आती हैं। सिर्फ परफॉर्मेंस के मामले में नहीं बल्कि कैमरा और बैटरी जैसे फीचर्स वाले मिड रेंज के फोन मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध होते हैं। अगर आप इस सेगमेंट के फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो बेस्ट कैमरा और बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन के बारे में जान सकते हैं। आइए 30 हजार रुपये से कम में आने वाले 5जी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. Motorola Edge 60 Pro
मोटोरोला का मोटो एज 60 प्रो स्मार्टफोन खरीदने का सोच सकते हैं। इसकी कीमत 30 हजार रुपये के अंदर है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला एज 60 प्रो में 6.7 इंच P-OLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 एक्सट्रीम एडिशन प्रोसेसर है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो 50MP + 50MP + 10MP है। जबकि, 6000mAh की बैटरी है जो Turbo Power चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
2. iQOO Neo 10R
आईक्यूओओ नियो 10आर स्मार्टफोन एक मिड रेंज फोन है। इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। फोन में 6.78 इंच HDR10 डिस्प्ले है। इसमें 6400mAh की बैटरी है। ये Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ है। गेमर्स के लिए फोन बेहतरीन बताया जाता है। इसमें डुअल कैमरा है जो 50MP + 8MP रियर कैमरा के साथ है।
ये भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: जून में लॉन्च हो रहे हैं 5 धांसू स्मार्टफोन, जानें संभावित कीमत और खासियत
3. Realme 14 Pro+ 5G
अगर आपका बजट 30 हजार रुपये के अंदर है तो रियलमी 14 प्रो प्लस 5जी फोन को खरीदने का सोच सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। फोन में 50MP + 8MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा है। ये फोन 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है।
4. OnePlus Nord 4 5G
वनप्लस नॉर्ड 4 5G स्मार्टफोन 30 हजार रुपये के अंदर आता है। इस फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले है। 50MP का रियर कैमरा और 5500 mAh की बैटरी है। इसके 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,800 रुपये है।
5. Realme P3 Ultra
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी एक बेस्ट स्मार्टफोन है जो 30 हजार रुपये से कम में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जो 50MP + 8MP के साथ है। इसमें 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन है। इसके साथ Super VOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी है।
ये भी पढ़ें- Motorola Edge 60 Pro को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रही है 7000 रुपये की छूट; जानें Offers
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
6 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
8 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
11 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
13 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines