Best 5G Smartphones under 15000: देश में जल्द ही 5G सर्विस (5G Network in India) को शुरू कर दिया जा सकता है। इसके आने से इंटरनेट और नेटवर्क की स्पीड पहले से और बेहतर हो सकती है। पिछले कुछ समय से 5G सर्विस (5G Network Service) शुरू करने को लेकर तरह-तरह के अपडेट जारी हो रहे हैं। वहीं, अगर बात करें स्मार्टफोन्स की तो मार्केट में भी पिछले कुछ महीनों से 5G सपोर्ट के स्मार्टफोन (5G Smartphone in India) को लॉन्च किया जा रहा है।
कई तरह के फीचर्स और कीमत के साथ 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन (Cheapest 5G Smartphone) उपलब्ध हैं। अगर अभी तक आपने 5G स्मार्टफोन नहीं खरीदा है तो कुछ बेस्ट ऑप्शन (5G Smartphone under 15000 in Hindi) हैं जिनमें से किसी एक का आप चयन कर सकते हैं। अगर आपका कम बजट है और 15000 से कम कीमत (5G Smartphone under 15000) में आप 5G स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आइए कुछ स्मार्टफोन्स (Best 5G Smartphones) के बारे में आपको बताते हैं।
शाओमी रेडमी नोट 10टी (Xiaomi Redmi Note 10T)
शाओमी रेडमी नोट 10टी की कीमत 15000 रुपये से कम है और ये फोन 5जी सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेस रेट के साथ है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें तीन कैमरे है जो 48 MP + 2 MP + 2 MP है। इसमें 4जी रैम और 64जीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत 10,749 रुपये है। इसमें फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
रियलमी 9 (Realme 9 5G)
रियलमी 9 स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 5000mAh बैटरी और तीन कैमरा सेटअप है। इसमें 48 MP + 2 MP + 2 MP कैमरा है। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेस रेट के साथ है। 4जी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 13,990 रुपये है। इसमें फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।
वीवो टी1 5जी (Vivo T1 5G)
वीवो टी1 5जी में 6.58 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेस रेट के साथ है। इसमें 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज है। इस फोन की कीमत 14,499 रुपये है। इसमें 5000mAh की बैटरी है। ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला ये स्मार्टफोन 50 MP + 2 MP + 2 MP के साथ है। इसमें फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।
इनफिनिक्स नोट 12 5जी (Infinix Note 12 5G)
इनफिनिक्स नोट 12 5जी में 6.7 इंच का डिस्प्ले है जो 60Hz रिफ्रेस रेट के साथ है। इसमें 5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा है। फोन में 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
16 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
18 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
20 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines