हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Best 5 Video Editing Apps: ये हैं बेस्ट 5 वीडियो एडिटिंग ऐप्स, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Best 5 Video Editing Apps

Best 5 Video Editing Apps: यूट्यूब वीडियो और Reels बनाने के लोग स्मर्टफोन कैमरा इस्तेमाल करते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद इसे कंप्यूटर या लैपटॉप में एडिट करने के लिए हमेशा साथ में रखना मुश्किल होता है। लेकिन स्मार्टफोन को अपने पास रखना आसान है। आप इससे भी वीडियो कंटेंट एडिट कर सकते हैं। इसमें वीडियो एक्सपोर्ट होने में कंप्यूटर और लैपटॉप के मुकाबले कम समय लगता है। एंड्रॉयड और iOS दोनों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए 5 बेस्ट वीडियो एडिटिंग ऐप्स (Best 5 Smartphone Video Editing Apps) फ्री में ऑनलाइन उपलब्ध है। प्रीमियम वर्जन लेने पर वॉटर मार्क और ब्लोटवेयर को रिमूव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सावधान! WhatsApp पर ये गलती आपको पहुंचा सकती है जेल

Kinemaster

स्मार्टफोन से वीडियो एडिट करने के लिए Kinemaster एक बेहतरीन ऐप है। ज्यादातर छोटे क्रिएटर इसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं। काइनमास्टर एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए फ्री उपलब्ध है। वॉटर मार्क हटाने के लिए प्रीमियम यानी पेड वर्जन ले सकते हैं। फ्री वर्जन में कई थीम्स, स्लाइड, टेम्पलेट, फ्री Music मिलते हैं। फोटो से मिक्स वीडियो बनाने के अलावा हाई क्वालिटी वीडियो एडिट कर सकते हैं।

PowerDirector

पावर डायरेक्टर और काइनमास्टर में ज्यादा अंतर नहीं है। वीडियो में कट लगाना, थीम और टेम्पलेट इंपोर्ट करना इसमें बहुत आसान है। फ्री वर्जन में आपको वॉटर मार्क देखने को मिलेंगे, 450 रुपये देकर आप पेड वर्जन ले सकते हैं। पेड वर्जन लेने के बाद काम के कई फीचर्स अनलॉक हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: किसी भी ऐप को अनइंस्टॉल कर भूल जाने से हो सकती है डाटा की चोरी, लॉगइन डाटा ऐप परमिशन ऐसे करें डिलीट

ये 3 स्मार्टफोन वीडियो एडिटिंग ऐप्स भी हैं बेस्ट

स्मार्टफोन से Reels वीडियो बनाने के लिए VivaVideo एक बेस्ट ऐप है। इसमें वीडियो इंपोर्ट करने के बाद कट लगाने के लिए पहले से ही ऑप्शन दिखने लगते हैं। Filmora ऐसा ऐप है जिसे स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप या कंप्यूटर में भी चला सकते हैं। Quik वीडियो एडिटिंग ऐप को खासतौर पर iOS यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। स्मार्टफोन से वीडियो शूट करने के लिए भी इसमें ऑप्शन मिलते हैं। ये तीनों ही ऐप फ्री और पेड वर्जन में उपलब्ध है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें