Best 3 Smart Ring Watch: आज के समय में लोग खुद को फिट रखने के लिए स्मार्ट गैजेट्स इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टवॉच यूज करने वाले लोगों की संख्या कम नहीं है। टेकनोलॉजी के इस युग में अब हर चीज को कंपनी पोर्टेबल बनाकर पेश कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्मार्टवॉच वाले फीचर्स को Smart Ring Watch में डालकर लॉन्च किया गया है। यानी आप स्मार्टवॉच की जगह स्मार्ट रिंग भी खरीद सकते हैं। ये एक खास गिफ्ट आइटम भी हो सकता है। फिलहाल मार्किट में कुछ ही स्मार्ट रिंग उपलब्ध हैं। आइए 3 बेस्ट स्मार्ट रिंग की कीमत और फीचर्स जानते हैं।
boAt Smartring Gen-1 स्मार्ट रिंग
बॉट स्मार्टि रिंग जेनरेशन-1 स्मार्ट रिंग की कीमत 8,999 रुपये है। इसमें भी स्मार्टवॉच की तरह ही बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। इसे एक बार चार्ज करने के बाद पूरे 7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे किसी भी फिंगर में पहन सकते हैं। इसके अलावा ऐप कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिल जाती है। फिटनेस ट्रेक करने के लिए इसमें बॉडी टेंपरेचर, SpO2, हर्ट रेट, स्लीप, बॉडी हेल्थ मॉनिटर और स्पोर्टस मोड मिलते हैं। वहीं अगर अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्ट टच कंट्रोल, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल मिलते हैं।
यह भी पढे़ं: अब WhatsApp में भी कर सकेंगे ChatGPT यूज, ये हैं आसान तरीके
YogiFi Smart Ring
योगी स्मार्ट रिंग की कीमत 14,999 रुपये है। बॉट के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा है लेकिन फीचर्स भी कम नहीं है। लुक और डिजाइन में ये अन्य स्मार्ट रिंग से बहुत अलग है। इसे अगल- अलग साइज में नहीं बल्कि एक ही साइज में लॉन्च किया गया है। बीच में कट होने की वजह से इसे सभी साइज की उंगलियों में पहन सकते हैं। इसमें एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस की कनेक्टिटी मिलती है। केस को एक बार चार्ज कर 7 दिन और स्मार्ट रिंग को 6 दिन तक चला सकते हैं। वहीं अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें हर्ट रेट, SpO2 सेंसर , स्किन टेम्परेचर और टच सेंसर है।
Ultrahuman Ring
Ultrahuman Ring कुल 7 अलग- अलग साइज में उपलब्ध है। इस स्मर्ट रिंग की कीमत 17,999 रुपये है। इसमें डेली वर्क आउट मेमोरी, हर्ट रेट ट्रेकर , वायरलेस चार्जिंग, SpO2 सेंसर और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 hr agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
4 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
5 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
8 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines