हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फोन में Apps अपडेट नहीं करते? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्यों जरूरी है Update

क्या आप भी फोन में आने वाले App Update को बार-बार नजरअंदाज करते हैं? अगर हां तो यह आदत आपकी सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है. जानिए ऐप अपडेट न करने से क्या खतरा हो सकता है?

विज्ञापन
Apps को अपडेट नहीं करने के क्या नुकसान हैं?(Image Credit- Magnific)

आज के समय में स्मार्टफोन के बिना रोज के कई काम अधूरे लगते हैं. पढ़ाई से लकर ऑनलाइन शॉपिंग, पैसे भेजने, वीडियो देखने और दोस्तों से बात करने तक, हर काम के लिए हम किसी न किसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन में ऐप डाउनलोड कर लेना ही काफी नहीं है. अगर आप ऐप को लंबे समय तक अपडेट नहीं करते हैं तो यह आपकी सुरक्षा के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.कई लोग अपडेट का नोटिफिकेशन आए के बाद उसे ये सोचकर टाल देते हैं कि ऐप तो ठीक चल रहा है. हालांकि ऐप अपडेट सिर्फ नए फीचर पाने के लिए नहीं बल्कि ऐप की कमियों को दूस करने और सुरक्षा बेहतर करने के लिए भी जरूरी होता है.

ऐप अपडेट आखिर होता क्या है?

जब किसी ऐप को बनाने वाली कंपनी उसमें बदलाव या सुधार करती है तो उसका नया वर्जन जारी किया जाता है. इसी प्रोसेस को ऐप अपडेट कहा जाता है. इसमें पुराने वर्जन की कमियां दूर करने के साथ नए फीचर भी जोड़े जा सकते हैं. कई बार अपडेट के बाद ऐप का डिजाइन या इंटरफेस भी बदल जाता है.

Apps को अपडेट करने से क्या होता है?

किसी ऐप को बनाते समय उसमें छोटी-बड़ी तकनीकी समस्याएं रह सकती हैं. इन्हें आमतौर पर बग कहा जाता है. बग की वजह से ऐप अचानकर बंद हो सकता है, अटक सकता है या ठीक से काम नहीं कर सकता. कंपनी इन समस्याओं को पहचानने के बाद नए अपडेट के जरिए उन्हें ठीक करती है. यही वजह है कि अपडेट के बाद कई ऐप पहले के मुकाबले बेहतर तरीक से काम करने लगते हैं.

विज्ञापन

फोन की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है अपडेट

ऐप अपडेट करने की सबसे बड़ी वजह फोन और आपकी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा भी है. किसी ऐप में अगर सुरक्षा से जुड़ी कमी मौजूद है तो उसका गलत फायदा उठाने की कोशिश की जा सकती है. कंपनियां नए अपडेट में ऐसी कमियों को ठीक करने के लिए सिक्योरिटी सुधार जारी करती हैं. इससे आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है और ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा भी कम हो सकता है.

ये भी पढ़ें- फोन की आवाज हो गई है धीमी? स्पीकर में जमी धूल को ऐसे करें साफ, मिनटों में सुधर जाएगा साउंड

विज्ञापन

नए फीचर और बेहतर अनुभव

कंपनियां कई अपडेट में नए फीचर भी जोड़ती हैं. इससे ऐप इस्तेमाल करना आसान हो सकता है और यूजर्स को पहले से बेहतर अनुभव मिलता है. कभी नया बटन, नया ऑप्श या पूरा डिजाइन बदलता हुआ भी नजर आ सकता है. ऐसे बदलाव आमतौर पर अपडेट के साथ ही फोन में आते हैं.

अपडेट को बार-बार टालना सही नहीं

अगर आपके फोन में किसी जरूरी ऐप को अपडेट करने का नोटिफिकेशन आ रहा है तो उसे लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. खासकर बैंकिंग, पेमेंट, मैसेजिंग और दूसरे जरूरी ऐप्स को अपडेट रखना बेहतर है. इससे ऐप की कमियां दूर रहती हैं और आपको नए सुरक्षा सुधार भी मिलते रहते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- चोरी होने पर भी फोन स्विच ऑफ नहीं कर पाएगा चोर! Android और iPhone में आज ही बदलें ये सेटिंग्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola