Beautiful AI Model: सोशल मीडिया का यूज तो आज हम सभी करते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स में इंस्टाग्राम इस वक्त सबसे पॉपुलर ऐप बना हुआ है। भारत में तो इसका अलग ही क्रेज देखने को मिल जाएगा। हर दूसरे घर में आज आपको एक रील क्रिएटर मिल जाएगा। वहीं ऐप पर रोजाना हमें बहुत सी पोस्ट और वीडियोस देखने को मिल जाती हैं लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि यहां दिख रही हर चीज असली है। फ़िल्टर के पीछे कौन छुपा है ये तो फ़िल्टर हटने के बाद ही पता चलता है।
https://www.instagram.com/emilypellegrini/p/C0v4i5QtWjn/?hl=en
तेजी से पॉपुलर हो रहे AI जनरेटेड Characters
हालांकि जब से AI की एंट्री हुई है तब से तो AI रील्स भी काफी तेजी से पॉपुलर हुई हैं। AI जनरेटेड Characters को आज पहचानना भी मुश्किल हो गया है। ये देखने में बिल्कुल असली इंसान जैसे लगते हैं। कुछ AI जनरेटेड Characters तो आजकल टीवी चैनल्स में भी देखने को मिल रहे हैं लेकिन इसी बीच एक नाम Emily Pellegrini इन दिनों काफी चर्चा में है जो एक इन्फ्लुएंसर है। आप भी सोच रहे होंगे भला इसमें ऐसा क्या खास है। तो बता दें अब तक जिसने भी इसकी सच्चाई जानी, मानों उन सभी का दिल ही टूट गया।
वीडियो से जानें इसके बारे में
ये भी पढ़ें : Whatsapp का बदल सकेंगे Look, जानिए कैसे
कौन है एमिली पेलेग्रिनी?
एमिली पेलेग्रिनी दिखने में इतनी सुंदर हैं कि पहली झलक में देखते ही आपको भी इससे प्यार हो जाएगा। काया के लंबे भूरे बाल और उसका स्टाइल कई बड़े अरबपतियों और फुटबॉलर्स का ध्यान अपनी और खींच रहा है। हालांकि, इस कहानी में एक ट्विस्ट है एमिली कोई इंसान नहीं है बल्कि यह एक एआई-जनरेटेड मॉडल है। एमिली ने 4 महीने पहले ही सोशल मीडिया ज्वाइन किया था और आज वह वीडियो और फोटो की बदौलत इंस्टाग्राम पर 200K Followers के साथ सबसे ज्यादा follower वाली एआई-जनरेटेड मॉडल बन गई है।
https://www.instagram.com/emilypellegrini/reel/C1onSmbNw0C/?hl=en
छह महीने में कमाए 10,000 डॉलर
पूरी तरह से AI के जरिए तैयार की गई एमिली इस वक्त मोटा पैसे भी कमा रही है। कंटेंट क्रिएशन प्लेटफार्म फैनव्यू पर सिर्फ छह महीने में एमिली ने लगभग 10,000 डॉलर की कमाई की है जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। खास बात यह है कि एमिली को बनाने के लिए इसके क्रिएटर ने चैट जीपीटी की मदद ली थी। क्रिएटर ने डेली मेल को जानकारी देते हुए बताया कि जब उसने चैट जीपीटी से सवाल पूछा कि आम तौर पर लड़को को कैसी लड़कियां पसंद होती हैं तो चैट जीपीटी ने जवाब दिया कि भूरे बाल, लंबी टांगें एक अच्छा फिगर जिसके बाद उसने बिल्कुल वैसा ही मॉडल तैयार किया जैसा चैट जीपीटी ने बताया था।
वीडियो से जानें कैसे क्रिएट करें Ai Influencer
ये भी पढ़ें : देखें 2024 में Apple क्या-क्या करेगा लॉन्च
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
8 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines