Battlegrounds Mobile India Availability: पबजी की तरह प्रसिद्ध मोबाइल गेम, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) फिर से वापस आ गया है। प्रतिबंधित होने के करीब 10 महीने के बाद BGMI को आखिरकार फिर से भारत में उपलब्ध कर दिया गया है। इस भारतीय मोबाइल गेम को ऐप स्टोर पर उपलब्ध कर दिया गया है।
BGMI डेवलपर Krafton द्वारा ऐलान किया गया कि गेम वाप आ गया है। इसे जल्द ही एप्पल ऐप और गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। ये गेम आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एंड्रॉइड के लिए तो उपलब्ध है लेकिन अभी तक आईओएस के लिए ये गेम उपलब्ध नहीं है।
आईओएस पर नहीं कर रहा काम
ऐप स्टोर पर BGMI को अभी देखा नहीं जा रहा है और अगर वेबसाइट से डाउनलोड करते हैं तो ये डाउनलोड होने के बाद भी गेम शुरू नहीं होती है। ऐसे में कई गेमर्स को गेम खेलने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, कई एंड्रॉइड यूजर्स को भी अभी गेम ते साथ दिक्कत हो रही है।
तकनीकी एरर से हो रही है समस्या
इस संबंध में कंपनी का कहना है कि उन्होंने BGMI के लिए क्लोज्ड टेस्ट ट्रैक को अपडेट किया है। ऐसे यूजर्स जिन्होंने लॉन्च से पहले गेम के पब्लिक टेस्ट का ऑप्शन चुना था, वो अब गूगल प्ले स्टोर से गेम डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, जो यूजर्स गेम को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, उसका कारण एक तकनीकी एरर है जिससे ठीक करने का काम किया जा रहा है।
भारत में क्यों हुआ था BGMI बैन?
Battle Grounds Mobile India यानी BGMI गेम को सितंबर 2020 में शुरू हुई घटनाओं की एक सीरीज के तहत बैन किया गया था। PUBG मोबाइल को MeitY के निर्देश के तौर पर 117 अन्य चीनी ऐपों समेत भारत में अपने प्रारंभिक प्रतिबंध का सामना करना पड़ा। PUBG के तौर पर जानी जाने वाली BGMI गेम भी बैन कर दी गई थी। हालांकि, अब 90 दिनों के टेस्ट अवधि के साथ BGMI को ऐप स्टोर पर वापस लाने का ऐलान किया गया है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 hr agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
4 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
6 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
8 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines