Battlegrounds Mobile India Availability: पबजी की तरह प्रसिद्ध मोबाइल गेम, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) फिर से वापस आ गया है। प्रतिबंधित होने के करीब 10 महीने के बाद BGMI को आखिरकार फिर से भारत में उपलब्ध कर दिया गया है। इस भारतीय मोबाइल गेम को ऐप स्टोर पर उपलब्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन

BGMI डेवलपर Krafton द्वारा ऐलान किया गया कि गेम वाप आ गया है। इसे जल्द ही एप्पल ऐप और गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। ये गेम आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एंड्रॉइड के लिए तो उपलब्ध है लेकिन अभी तक आईओएस के लिए ये गेम उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन

आईओएस पर नहीं कर रहा काम

ऐप स्टोर पर BGMI को अभी देखा नहीं जा रहा है और अगर वेबसाइट से डाउनलोड करते हैं तो ये डाउनलोड होने के बाद भी गेम शुरू नहीं होती है। ऐसे में कई गेमर्स को गेम खेलने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, कई एंड्रॉइड यूजर्स को भी अभी गेम ते साथ दिक्कत हो रही है।

तकनीकी एरर से हो रही है समस्या

इस संबंध में कंपनी का कहना है कि उन्होंने BGMI के लिए क्लोज्ड टेस्ट ट्रैक को अपडेट किया है। ऐसे यूजर्स जिन्होंने लॉन्च से पहले गेम के पब्लिक टेस्ट का ऑप्शन चुना था, वो अब गूगल प्ले स्टोर से गेम डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, जो यूजर्स गेम को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, उसका कारण एक तकनीकी एरर है जिससे ठीक करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

भारत में क्यों हुआ था BGMI बैन?

Battle Grounds Mobile India यानी BGMI गेम को सितंबर 2020 में शुरू हुई घटनाओं की एक सीरीज के तहत बैन किया गया था।  PUBG मोबाइल को MeitY के निर्देश के तौर पर 117 अन्य चीनी ऐपों समेत भारत में अपने प्रारंभिक प्रतिबंध का सामना करना पड़ा। PUBG के तौर पर जानी जाने वाली BGMI गेम भी बैन कर दी गई थी। हालांकि, अब 90 दिनों के टेस्ट अवधि के साथ BGMI को ऐप स्टोर पर वापस लाने का ऐलान किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ