iPhone Ban: रूस का कहना है कि अमेरिका फोन के जरिए उनपर नजरें रखा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को बताया गया कि निगरानी दावों को लेकर रूस में सरकारी अधिकारियों द्वारा ऐप्पल आईफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSS) ने हजारों अधिकारियों को iPhones और iPads जैसे अन्य Apple उत्पादों का उपयोग बंद करने के लिए कहा है।
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 जुलाई से रूस के व्यापार मंत्रालय के कर्मचारियों को कार्यस्थल पर आईफोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, ‘मंत्रालयों में सुरक्षा अधिकारियों यानी FSB ने घोषणा की कि iPhone को अब सुरक्षित नहीं माना जाता है और विकल्प तलाशे जाने चाहिए।’
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में बड़ा हादसा; बुरिगंगा नदी में नाव पलटने से चार लोगों की मौत, आठ को बचाया, कई लापता
FSB और अन्य रूसी अधिकारियों ने कहा कि वास्तव में उन्हें विश्वास है कि अमेरिका वायरटैपिंग के लिए अपने उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जबकि FSB पेशेवर संपर्कों के लिए आईफ़ोन के उपयोग के बारे में लंबे समय से चिंतित है। वहीं इस बदलाव पर विरोध भी हो सकता है।
मार्च में, क्रेमलिन ने अधिकारियों से ऐप्पल उत्पादों का उपयोग बंद करने को कहा था, क्योंकि उन्हें डर था कि ये उपकरण अमेरिकी हैकिंग के लिए इस्तेमाल हो सकते हैं।
Apple ने क्या कहा?
पिछले महीने, रूसी सरकार ने Apple पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के साथ काम करने का आरोप लगाया था। इस दावे का तकनीकी दिग्गज ने जोरदार खंडन किया है। Apple ने कहा कि कंपनी ने कभी भी किसी Apple उत्पाद के लिए किसी भी सरकार के साथ कोई काम नहीं किया है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रमुख मंत्रालयों और संस्थानों में ऐप्पल उत्पादों पर प्रतिबंध ‘रूसी राज्य संस्थानों के खिलाफ अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा जासूसी गतिविधि में वृद्धि पर क्रेमलिन और संघीय सुरक्षा सेवा जासूसी एजेंसी में बढ़ती चिंता को दर्शाता है।’
Rostec के एक प्रतिनिधि ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि प्रतिबंध सभी ऐप्पल उपकरणों पर लागू होते हैं। लेकिन व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए उनके उपयोग की अभी भी अनुमति है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
43 mins agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
23 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines