ATM से Cash निकलवाने से पहले जरूर करें ये 4 काम, नहीं तो हो सकता है फ्रॉड
Most Common ATM fraud: क्या आप भी ATM से कैश निकलवाते हैं? तो ये 4 काम जरूर करें नहीं तो आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Most Common ATM fraud: आजकल हर कोई ATM से कैश निकालता है। यह एक आसान और सुविधाजनक तरीका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ATM से कैश निकालते समय कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी होती हैं। अगर आप इन सावधानियों को नहीं बरतेंगे तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए, जब भी आप ATM से कैश निकालने जाएं तो इन 4 बातों का जरूर ध्यान रखें…
स्कैमर्स आजकल ATM के कार्ड होल्डर पर ही एक एक्स्ट्रा डिवाइस लगा देते हैं, जिससे वे आपके कार्ड का क्लोन तैयारी कर लेते हैं। इसलिए जब भी आप किसी ATM का यूज करें तो उससे पहले ATM का कार्ड होल्डर जरूर चेक करें। हमेशा ऐसे ATM का यूज करें जहां गॉर्ड मौजूद हो।
कुछ मामलों में तो ऐसा भी देखा गया है कि ATM पिन को चुराने के लिए स्कैमर्स कीपैड के ऊपर एक कैमरा फिट कर देते हैं। देखने में ये बिलकुल ATM का ही पार्ट लगता है लेकिन इसमें एक प्लेट के ऊपर कैमरा लगा होता है। इसलिए जब भी आप किसी ATM का यूज करें तो दूसरे हाथ से कीपैड को हाईड कर लें।
स्कैमर्स तो आजकल इन तरीकों से भी एक कदम आगे निकल गए हैं। कुछ मामलों में तो ऐसा भी देखा गया है कि स्कैमर्स कैश डिस्पेंसर वाले एरिया को ही ब्लॉक कर देते हैं, जिससे जब आप कैश निकालने के लिए ATM का यूज करते हैं तो कैश आता ही नहीं है। जब आप ATM छोड़कर जाते हैं तो स्कैमर्स बाद में इस कैश को निकाल लेते हैं।
जब भी कैश निकलवाने के लिए ATM का यूज करें तो ऐसे ATM का यूज करें जो नया हो क्योंकि नए ATM काफी एडवांस हैं और इसमें दिक्कत न के बराबर आती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: