ATM से पैसे निकालने के अलावा भी कर सकते हैं ये 7 काम, क्या जानते हैं आप?

अब आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप एटीएम जाकर अपने कार्ड की मदद से कई काम कर सकते हैं। हम आपको एटीएम से होने वाले ऐसे ही 7 काम बता रहे हैं।

ATM Withdrawl

ATM Withdrawl

एटीएम यूजर्स अपने कार्ड से न केवल कैश निकाल सकते हैं, बल्कि कइ अन्य काम भी कर सकते हैं, जैसे Mini Statement, Balance Inquery, फंड ट्रांसफर आदि काम भी एटीएम के माध्यम से हो सकते हैं।

विज्ञापन

1. Mini Statement

विज्ञापन

बता दें कि मिनी स्टेटमेंट के लिए आपको बैंक की ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है। ATM जाकर कार्ड की मदद से मिनी स्टेटमेंट पा सकते हैं।

2. Balance Inquery

विज्ञापन

ATM मशीन से आप कभी भी अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। यह सर्विस 24 घंटे अवेलेबल है। इसके लिए न लाइन लगाने की जरूरत है और न ही कोई फॉर्म भरने की।

3. फंड ट्रांसफर

विज्ञापन

SBI और PNB जैसे कुछ बैंकों के ATM में कार्ड-टू कार्ड फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलती है। एक एटीएम कार्ड से दूसरे कार्ड में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।

4. ATM पिन बदलना

विज्ञापन

बता दें कि अगर आप पिन भूल गए हैं या बदलना चाहते हैं तो बैंक जाने की जरूरत नहीं है। एटीएम में जाकर पिन चेंज का ऑप्शन चुनें, ओटीपी से वेरिफाई करें और नया पिन सेट कर सकते हैं।

5. मोबाइल अपडेट नंबर

विज्ञापन

SBI जैसे कुछ बैंक एटीएम से ही मोबाइल नबर अपडेट करने की सुविधा देते हैं। एटीएम में अपना कार्ड डालकर सर्विसेज पर जाएं। मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन चुनकर नंबर बदल सकते हैं।

6. मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट

विज्ञापन

कुछ हाइटेक एटीएम मशीनें जैसे HDFC, AXIS अब प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भरने जैसी यूटिलिटी सर्विस भी देते हैं। आप एटीएम से डायरेक्ट पेमेंट भी कर सकते हैं।

7. Income Tax, fastag और Insurance Premium

विज्ञापन

SBI और कुछ सरकारी बैंकों की सुविधाएं एटीएम से जोड़ी गई हैं। इनमें इनकम टैक्स, फास्टेग और इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि यह सभी सुविधाएं हर एटीएम पर उपलब्ध नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ