Asus Zenfone 10 Launched: चुनिंदा वैश्विक बाजारों में आसुस ज़ेनफोन 10 को लॉन्च किया गया। 29 जुलाई, गुरुवार को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के साथ आसुस ज़ेनफोन 10 को पेश किया गया है। इसमें ये मॉडल जुलाई 2022 में अनावरण किए गए आसुस ज़ेनफोन 9 का स्थान लेता है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC के साथ आता है। ज़ेनफोन 10 का डिज़ाइन इसके पूर्ववर्ती जैसा ही है। आइए आसुस ज़ेनफोन 10 की कीमत और खासियत जानते हैं।
Asus Zenfone 10 Launch Date Price in India
आसुस ज़ेनफोन 10 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 799 यानी करीब 71,400 रुपये है, जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 849 यानी करीब 75,900 रुपये और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 929 यानी करीब 83,000 रुपये है।
Asus Zenfone 10 Availability
बात करें उपलब्धता की तो फिलहाल आसुस ज़ेनफोन 10 को चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में उपलब्ध किया गया है। इस साल के आखिरी महीनों तक अन्य देशों में भी इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। आसुस ज़ेनफोन 10 के ऑरोरा ग्रीन, कॉमेट व्हाइट, एक्लिप्स रेड, मिडनाइट ब्लैक और स्टारी ब्लू जैसे कलर ऑप्शन्स हैं।
Asus Zenfone 10 Specifications
आसुस ज़ेनफोन 10 में 5.9-इंच फुल- HDR10+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 2,400 x 1,080 पिक्सल, 144Hz की रिफ्रेश रेट, 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो और 1,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
ये फोन एक ऑक्टा-कोर 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC द्वारा संचालित है। इसे एड्रेनो 740 GPU, 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS4.0 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ये एंड्रॉइड 13-आधारित Asus ZenUI आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है।
ये फोन डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50MP का प्राइमरी Sony IMX766 सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 13MP का सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में 30W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी है।
Asus Zenfone 10 Features
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन 3.5 मिमी ऑडियो जैक और धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलाव फोन में 4G VoLTE, 5G, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस, वाई-फाई 802.11be 7 और एनएफसी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
5 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines