Zoho Arattai app traffic surge 100x in 3 days: भारत की सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी जोहो (Zoho) ने एक बार फिर तकनीकी जगत में अपना परचम लहराया है. कंपनी का का नया मैसेजिंग ऐप ‘अरट्टाई’ लॉन्च होते ही यूजर्स के बीच छा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महज 3 दिन में इस ऐप का ट्रैफिक 100 गुना बढ़ गया जबकि नए साइन-अप रोजाना 3000 से उछलकर 350000 हो गए हैं.
दरसअल, बीते दिनों केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इस ऐप की तारीफ की थी. इसके अलावा आईटी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी सार्वजनिक मौकों पर इसके बारे में बयान दिए थे. इसके बाद यह ऐप एप्पल ऐप स्टोर के सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में टॉप पर पहुंच गया है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान से प्रेरित यह ऐप स्वदेशी तकनीक का प्रतीक बन चुका है.
Arattai app क्या है, कैसे करता है काम? What is Arattai New Messenger App (Zoho Founder)
जानकारी के अनुसार अरट्टाई तमिल शब्द होता है, जिसका अर्थ होता है ‘सहज और सरल’. जोहा कंपनी का दाव है कि ऐप यूज करना पूरी तरह सुरक्षित है. कंपनी के अनुसार ये ऐप कम संसाधनों वाले फोन पर भी आसानी से चल सकता है. इसमें टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स शेयरिंग कर सकते हैं.
Arattai app से यूजर्स वॉयस और वीडियो कॉल्स कर सकते हैं.
Arattai app से यूजर्स वॉयस और वीडियो कॉल्स कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि ये कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, जिससे आपकी निजता का हनन नहीं होगा. इसके अलावा इस ऐप से यंगस्टर्स स्टोरीज क्रिएट कर सकते हैं. आप अपने चैनल्स मैनेज कर सकते हैं और इसमें ग्रुप चैट्स का भी ऑप्शन है. जो आधुनिक कम्युनिकेशन की जरूरतों को पूरा करती है.
Arattai app और WhatsApp में क्या है अंतर, कौन है बेहतर?
अरट्टाई ऐप मार्केट में पहले से मौजूद व्हाट्सएप को टक्कर देगा. इनमें से कौनसा ऐप बेहतर है ये तो आने वाले समय में यूजर्स बता देंगे. दोनों में अंतर की बात करें तो व्हाट्सएप के पास विशाल यूजर बेस और सॉलिड फीचर्स हैं. ऐप में मैसेजेस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है. जबकि Arattai app नया है और चैट्स और कॉल्स के लिए इसकी गोपनीयता की अभी जांच होनी बाकी है. विशेषज्ञों का मानना है कि अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते. आने वाले समय में कितनी संख्या में यूजर्स इससे जुड़े रहते हैं ऐप की सफलता उस पर निर्भर करेगी.
ये भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Max vs iPhone 16 Pro Max: अपग्रेड करने से पहले जानें बड़ा फर्क
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines