SmartPhone Launching In April 2026: अप्रैल 2026 स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जबरदस्त महीना साबित होने वाला है. इस महीन में एक के बाद एक बड़े ब्रांड अपने नए फोन लॉन्च करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार सिर्फ महंगे फ्लैगशिप ही नहीं, बल्कि 15 हजार रुपये तक के सस्ते 5G फोन भी बाजार में एंट्री लेने वाले हैं. अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
अप्रैल में लॉन्च होन वाले फोन्स की लिस्ट
Realme 16- सस्ती कीमत में दमदार फीचर्स
Realme 16 को 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस फोन की खासियत इसका 50MP फ्रंट और 50MP रियर कैमरा सेटअप है, जो इसे फोटोग्राफी के लिए मजबूत बनाता है. इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. साथ ही 7000mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाती है. 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन और IP69 रेटिंग इसे और खास बनाती है.
Redmi Note 15- स्टाइल और पावर का कॉम्बिनेशन
Redmi Note 15 भी 2 अप्रैल को लॉन्च होगा. यह फोन खास रेड कलर और वेगन लेदर फिनिश के साथ आ सकता है. इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 108MP कैमरा मिलने की संभावना है. सेल्फी के लिए 20MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. 5520mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 120Hz AMOLED डिस्प्ले इसे एक बैलेंस्ड फोन बनाती है.
Vivo V70 FE- कैमरा लवर्स के लिए खास
Vivo V70 FE भी 2 अप्रैल को लॉन्च होगा और इसका सबसे बड़ा आकर्षण 200MP का कैमरा होगा. सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. यह फोन Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर पर काम करेगा. 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले इसे प्रीमियम फील देती है.
OnePlus Nord 6- गेमिंग और परफॉर्मेंस का पावरहाउस
OnePlus Nord 6 को 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगा. कंपनी का दावा है कि इसमें 165FPS पर BGMI खेला जा सकेगा. 9000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग इसे और दमदार बनाते हैं. साथ ही 50MP कैमरा और 1.5K AMOLED डिस्प्ले इसे ऑलराउंडर फोन बनाते हैं.
Ai+ Nova 2 Series- बजट में 5G
9 अप्रैल को Ai+ Nova 2 और Nova 2 Ultra लॉन्च होंगे. इनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है, जो इन्हें बजट यूजर्स के लिए खास बनाती है. दोनों फोन में 50MP डुअल कैमरा मिलेगा. Nova 2 में 8MP और Ultra में 13MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. Ultra मॉडल में बैक पैनल पर कलरफुल लाइट्स भी देखने को मिल सकती हैं.
Vivo T5 Pro 5G- बड़ी बैटरी वाला फोन
Vivo T5 Pro 5G की लॉन्च डेट अभी तय नहीं है, लेकिन इसके अप्रैल में आने की उम्मीद है. इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है. 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा इसे हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस बनाते हैं.
OPPO Find X9s- प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री
OPPO Find X9s को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन इसके अप्रैल में लॉन्च होने की चर्चा है. इसमें 7025mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है. Dimensity 9500s प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में मजबूत बनाते हैं.
OPPO K15 Pro Series- गेमिंग के लिए खास डिजाइन
OPPO K15 Pro सीरीज 1 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगी. इसमें खास कूलिंग फैन दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखेगा. 165Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी इसे गेमिंग के शौकीनों के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं.
कुल मिलाकर अप्रैल 2026 स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद खास रहने वाला है. चाहे आपका बजट कम हो या आप फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हों, इस महीने हर सेगमेंट में नए ऑप्शन मिलने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- Apple का बड़ा दावा! ये एक मोड ऑन कर लिया तो हैक नहीं हो सकता आपका iPhone
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
18 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
22 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines