सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए आमतौर पर कंपनियां लगातार पोस्ट करती हैं, नए प्रोडक्ट दिखात हैं और यूजर्स के साथ जुड़ती है लेकिन Apple ने X पर इसका बिल्कुल उल्टा तरीका अपनाया है. कंपनी के ऑफिशियल X अकाउंट के 9.9 मिलियम फॉलोअर्स हैं, लेकिन हैरानी बात ये है कि इस अकाउंट से आज तक कोई ऑर्गेनिक और सार्वजनिक पोस्ट नहीं की गई है. प्रोफाइल खोलने पर टाइमलाइन लगभग खाली नजर आती है और वहां 0 पोस्ट लिखा दिखाई देता है.
9.9 मिलियन फॉलोअर्स, लेकिन 0 पोस्ट
Apple का मुख्य X अकाउंट सोशल मीडिया की दुनिया के सबसे अनोखे ब्रांड अकाउंट्स में गिना जा सकता है. इतने बड़े फॉलोअर बेस के बावजूद कंपनी ने अपने मुख्य अकाउंट की टाइमलाइन पर नियमित रूप से कोई पोस्ट नहीं की है. फिलहाल प्रोफाइल पर ग्रे हेडर इमेज, सामान्य प्रोफाइल फोटो और 0 Posts की जानकारी दिखाई देती है.
फिर भी X से पूरी तरह दूर नहीं है Apple
Apple का मुख्य अकाउंट भले ही शांत नजर आता हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी X का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करती. Apple ने प्लेटफॉर्म पर पेड और प्रमोशनल कैंपेन का इस्तेमाल किया है. यानी कंपनी X पर मौजूद तो है, लेकिन अपनी रणनीति में इसे सामान्य सोशल मीडिया अकाउंट की तरह इस्तेमाल नहीं करती.
Apple की अलग सोशल मीडिया रणनीति
Apple की रणनीति नियमित पोस्ट करने के बजाय चुनिंदा मौकों पर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की दिखाई देती है. कंपनी का मेन अकाउंट खाली रहता है, लेकि प्रमोशनल एक्टिविटी के जरिए Apple अपने प्रोडक्ट और कैंपेन लोगों तक पहुंचाता है. इससे कंपनी को बिना लगातार ऑर्गेनिक पोस्ट किए भी X पर अपनी मौजूदगी बनाए रखने में मदद मिलती है.
Apple Support अकाउंट रहता है एक्टिव
जहां मुख्य @Apple अकाउंट शांत है, वहीं Apple के दूसरे आधिकारिक अकाउंट एक्टिव रहते हैं. इनमें @AppleSupport प्रमुख है. इस अकाउंट के जरिए कंपनी यूजर्स के सवालों के जवाब देती है, टिप्स शेयर करती है और टेक्निकल दिक्कतों से जुड़ी मदद देती है. इस अकाउंट के भी लाखों फॉलोअर्स हैं.
Apple के अधिकारी भी करते हैं पोस्ट
Apple के अधिकारी अपने व्यक्तिगत X अकाउंट के जरिए कंपनी से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं. इनमें टिम कुक, जॉन टर्नस जैसे बड़े अधिकारी भी शामिल हैं. वो प्रोडक्ट लॉन्च, कंपनी से जुड़े अपडेट और दूसरी जानकारियां सीधे अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं. यानी Apple से जुड़ी सोशल मीडिया एक्टिविटी पूरी तरह बंद नहीं है, बल्कि मेन अकाउंट पर पोस्टिंग का तरीका अलग है.
यूजर्स को भी नहीं हुआ यकीन
Apple के इस अनोखे सोशल मीडिया तरीके ने X यूजर्स का ध्यान भी खींचा है. कई यूजर्स ने कंपनी के करीब 10 मिलियन फॉलोअर्स और जीरो पोस्ट को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने इसे हैरान करने वाला बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि Apple को सोशल मीडिया पर प्रचार करने की जरूरत ही नहीं है.
बिना पोस्ट किए इतनी बड़ी फॉलोइंग
आमतौर पर किसी ब्रांड के लिए सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लगातार कंटेंट पोस्ट करना जरूरी माना जाता है. Apple का मामला इससे काफी अलग है. कंपनी के मुख्य X अकाउंट पर एक भी ऑर्गेनिक सार्वजनिक पोस्ट नहीं होने के बावजूद करीब 10 मिलियन लोग उसे फॉलो करते हैं. यह दिखाता है कि Apple की ब्रांड वैल्यू और उसके प्रोडक्ट्स को लेकर लोगों की दिलचस्पी कितनी ज्यादा है.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, जानें कब शुरू होगी प्री-बुकिंग और बिक्री समेत बाकी जानकारी
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
2 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
3 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
5 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines