Apple WWDC 2025 Date Time Watch Live: एप्पल के एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस यानी वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में इस साल काफी कुछ पेश हो सकता है। आईओएस 19 को iOS 26 के नाम से पेश किया जा सकता है। आईफोन, आईपैड और मैक यूजर्स के लिए खास अपडेट आ सकते हैं। यहां तक कि ChatGPT और Google को टक्कर देने के लिए एप्पल की ओर से AI क्षेत्र में विस्तार करने के लिए नए अपडेट को पेश किया जा सकता है। साल 2025 का WWDC इवेंट कई बड़े इवेंट के साथ रहेगा।
लगातार 4 दिन चलेगा WWDC इवेंट
एप्पल ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि WWDC इवेंट की शुरुआत 9 जून, सोमवार से होगी। 13 जून, शुक्रवार तक ये एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस जारी रहेगा। लीक के अनुसार iOS 19 का नाम चेंज करके iOS 26 कर दिया जा सकता है। उम्मीद है कि इस इवेंट में iPhone 17 Air की झलक दिखाई जा सकती है।
WWDC 2025 Timing in India
वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 9 जून, सोमवार से है। भारतीय समय के अनुसार WWDC इवेंट 9 जून को रात 10:30 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट को हर साल आयोजित किया जाता है। इस दौरान ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर, AI समेत अन्य बड़े ऐलान हो सकते हैं।
Apple WWDC 2025 Watch Live Stream
एप्पल के वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस को कैलिफोर्निया के Apple Park में आयोजित किया जाएगा। व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में चुनिंदा लोग भाग लेंगे। जबकि, ये इवेंट ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के जरिए सभी के लिए उपलब्ध होगा। 9 जून, सोमवार को रात 10 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा। एप्पल के ऑफिशियल यूट्यूब पेज और इवेंट्स पेज पर WWDC इवेंट का लाइव स्ट्रीम देख सकेंगे।
आप चाहें तो WWDC 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग को ऑफिशियल पोर्टल के अलावा Apple TV पर भी लाइव देख देख सकते हैं। उम्मीद है कि आईफोन 17 Air का टीजर इवेंट के दौरान देखने को मिलेगा, लेकिन आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से कोई ऐलान नहीं किया जाएगा।
गेमर्स के लिए हो सकता है ऐलान
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 9 जून की रात के इवेंट में गेम लवर्स के लिए घोषणा की जा सकती है। मार्क गरमन के अनुसार एप्पल की ओर से नया क्रॉस प्लेटफॉर्म गेमिंग ऐप लॉन्च किया जा सकता है। ये ऐप आईफोन, मैक, आईपैड और एप्पल टीवी पर सपोर्ट करेंगे, जिन्हें गेम सेंटर के तौर पर पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Apple WWDC 2025: iOS 26 और AirPods के फीचर्स लीक, मिल सकता है बहुत कुछ
संबंधित खबरें
Apple लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
26 mins agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
17 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
20 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
21 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
22 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines