Apple WWDC 2025 Rumors: दुनिया भर में प्रसिद्ध और दिग्गज टेक कंपनी एप्पल द्वारा हर साल डेवलपर सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। आमतौर पर कंपनी जून या जुलाई में ही वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस इवेंट का ऐलान करती है और इस दौरान डिवाइस के अपडेट्स को जारी करती है। इस बार 9 जून 2025 से 13 जून 2025 तक एप्पल वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2025) इवेंट चलेगा। एप्पल के अपकमिंग इवेंट डेट की घोषणा के बाद से लॉन्च होने वाले नए ऑपरेटिंग सिस्टम और एयरपोड्स से जुड़ी जानकारियां अफवाहों में आनी शुरू हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर WWDC को लेकर अफवाहों ने जगह बनाना शुरू भी कर दिया है। ऐसे में नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 19 यानी iOS 26 के फीचर्स लीक हो गए हैं। जबकि, AirPods को लेकर जानकारी सामने आई है कि वो इनबिल्ट कैमरा समेत स्लीप मोड के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं।
Apple iOS 26 Features (Leaked)
जानकारी के अनुसार एप्पल की ओर से ओएस का नाम बदला जा सकता है जिस वजह से iOS 19 को वार्षिक कैलेंडर के अनुसार iOS 26 के नाम से पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आगामी कैलेंडर ईयर के अनुसार iOS का नाम रहेगा और पारंपरिक वर्जन संख्याओं का पालन नहीं किया जाएगा। बात करें iOS 26 की अफवाहों की तो इसमें कुछ नए फीचर्स के जुड़ने की जानकारी सामने आई है।
नए फीचर्स के तहत iOS 26 में iMessage पोल, नया CarPlay इंटरफेस और लॉक स्क्रीन पर एनिमेटेड आर्टवर्क आदि शामिल हो सकते हैं। नया ऑपरेटिंग सिस्टम पूरी तरह से नए स्वरूप के साथ हो सकता है, जो कि iOS 7 से भी बड़ा हो सकता है। 9to5Mac द्वारा iOS 26 के नए फीचर्स का खुलासा किया गया है।
9to5Mac के अनुसार Apple iOS 26 के साथ यूजर्स को मैसेज ऐप का नया अपडेट मिलेगा जिसमें iMessage में पोल को शामिल किया जाएगा। ये फीचर्स पहले से WhatsApp और Telegram समेत अन्य मैसेजिंग ऐप में हैं। वहीं, अब एप्पल भी इसे शामिल करने जा रहा है। आईमैसेज के साथ यूजर्स को AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा iOS 26 के साथ एप्पल म्यूजिक में लॉक स्क्रीन के लिए एनिमेटेड आर्टवर्क मिल सकता है। गेमिंग जैसे अपेडट्स भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, कंपनी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
AirPods को मिलेगा कैमरा कंट्रोल समेत अन्य फीचर्स
पिछले कुछ महीनों से एप्पल एयरपोड्स के अपकमिंग फीचर्स ने अफवाहों में अपनी जगह बना रही है। 9to5Mac द्वारा भी एयरपोड्स के अपकमिंग फीचर्स का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि एयरपोड्स में कैमरा कंट्रोल, स्लीप डिटेक्शन, नए जेस्चर समेत कुछ मिल सकता है। ऐसे में यूजर्स के लिए आईफोन या आईपैड के कैमरे को एयरपोड्स से कंट्रोल करने की सुविधा मिल सकती है। एयरपोड्स के जरिए यूजर्स तस्वीरें भी क्लिक कर सकेंगे।
Exclusive: AirPods to get camera control, sleep detection, new gestures, more https://t.co/IJQuz0kV4p by @mvcmendes
अन्य अफवाहों पर गौर करें तो एप्पल द्वारा नया हेड जेस्चर भी लॉन्च किया जा सकता है जो कन्वर्सेशन अवेयरनेस के साथ किए गए वॉल्यूम एडजस्टमेंट को बढ़ाएगा। AirPods में स्टूडियो क्वालिटी और माइक मोड जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं, जो आईफोन 16 के ऑडियो मिक्स फीचर की तरह हो सकते हैं और वीडियो से बैकग्राउंड नॉइस को हटाते हैं।
ये भी पढ़ें- Apple WWDC 2025 को यहां से देखें लाइव, जानें क्या कुछ होगा लॉन्च
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
21 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
22 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines