Apple WWDC 2025 Event Date: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल का बड़ा इवेंट जल्द ही शुरू होने वाला है। 9 जून, सोमवार को वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस इवेंट की शुरुआत हो जाएगी। एप्पल कंपनी की ओर से इस वार्षिक डेवलपर सम्मेलन में काफी कुछ खास पेश किया जा सकता है। नए iOS से लेकर अन्य डिवाइस के अपडेट को इवेंट के दौरान जारी किया जा सकता है। आप कैसे और कहां से WWDC इवेंट का लाइव देख सकेंगे? आइए विस्तार से जानते हैं।
13 जून 2025 तक चलने वाले WWDC इवेंट में पहले दिन एप्पल डिवाइसों के ऑपरेटिंग सिस्टम के न्यू जेनरेशन को पेश किया जा सकता है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 19 या iOS 26 के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
WWDC से क्या कुछ उम्मीदें
इस बार का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस इवेंट थोड़ा हटकर रहेगा। एप्पल की ओर से ऐसी घोषणाएं की जा सकती हैं जिनकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल द्वारा OS के नाम में बदलाव किया जा सकता है। iOS 18 के बाद अब iOS 19 नहीं बल्कि iOS 26 पेश हो सकता है। दरअसल, एप्पल द्वारा ओएस का नाम पारंपरिक संस्करण संख्याओं की जगह अपकमिंग कैलेंडर ईयर के मुताबिक रखा जा सकता है जिस वजह iOS 19 को iOS 26 के रूप में पेश किया जा सकता है। ऐसे में सभी अन्य डिवाइस- आईपैड, मैकबुक, वॉच, विजन आदि के लिए OS 26 का सपोर्ट मिल सकता है।
Apple WWDC 2025 Event Live Stream
एप्पल के वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस इवेंट शुरुआत 9 जून, सोमवार को रात 10 बजकर 30 मिनट पर होगी। WWDC को लाइव स्ट्रीम के माध्यम से आप देख सकेंगे। एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की मदद से WWDC इवेंट का लाइव देख सकेंगे।
Apple लाएगा नई Siri
ओएस के नाम बदली के अलावा सॉफ्टवेयर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। एप्पल द्वारा नई सीरी को पेश किया जा सकता है जो ऑन-डिवाइस जनरेटिव AI द्वारा संचालित होगी। इसमें डेवलपर्स के लिए नए कोडिंग टूल को शामिल किया जाएगा। Apple AI फीचर्स में वाइब-कोडिंग सुविधाओं को शामिल किया जाएगा जिससे डेवलपर्स को कोड बनाने में मदद मिलेगी और वो एडिट के साथ टेस्टिंग भी कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Starlink: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर Good News, जानें स्टारलिंक से जुड़ी 3 जरूरी बातें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
22 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines