Apple WWDC 2025 Event Date Announced: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने अपने एनुअल इवेंट का ऐलान कर दिया है। कंपनी की ओर से वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस (Worldwide Developers Conference) यानी WWDC इवेंट की तारीख की घोषणा कर दी है। करीब 4 दिनों तक Apple Park में मुख्य भाषण (Keynote) से इवेंट चलेगा। इसके बाद पूरे सप्ताह डेवलपर्स के लिए पूरा सेशन किया जाएगा। एप्पल के अनुसार 9 जून 2025 से 13 जून 2025 तक WWDC आयोजित होगा। उम्मीद है कि एप्पल की ओर से काफी कुछ खास पेश किया जा सकता है।
जून में आयोजित होने वाले WWDC में काफी कुछ खास हो सकता है। हालांकि, एप्पल की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि एप्पल कुछ फीचर्स, डिवाइस और सॉफ्टवेयर अपडेट का ऐलान कर सकता है। कुछ रिपोर्ट तो ये भी दावा कर रही है कि एप्पल के वार्षिक इवेंट में आईफोन 17 एयर की झलक देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे घर बैठे एप्पल का इवेंट देखा जा सकता है और क्या कुछ खास पेश हो सकता है?
कैसे देख सकते हैं एप्पल का एनुअल इवेंट?
एप्पल के एनुअल इवेंट को घर बैठे लाइव देखा जा सकता है। एप्पल यूजर्स और डेवलपर्स WWDC 2025 इवेंट को एप्पल की डेवलपर वेबसाइट, ऐप और डेवलपर यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं।
क्या कुछ हो सकता है पेश?
टेक एक्सपर्ट मार्क गुरमन के अनुसार एप्पल के एनुअल इवेंट में iOS 19 से संबंधित घोषणाएं हो सकती हैं। आईपैडओएस 19, मैकOS 16, विजनOS 3 और वॉचOS 12 जैसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा की जा सकती है।
सिर्फ इतना ही नहीं, आईफोन 17 एयर का डिजाइन देखने को मिल सकता है। AI से जुड़े प्रोजेक्ट Apple Intelligence को लेकर भी कंपनी की ओर से ऐलान किया जा सकता है। फिलहाल, एप्पल ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है कि वो अपने वार्षिक इवेंट में क्या कुछ खास पेश करने वाला है।
ये भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: अप्रैल में 30 हजार तक के बजट में लॉन्च होंगे ये 3 धांसू Smartphone!
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
19 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
20 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
22 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines