Upcoming Apple WWDC 2025 Date Announce: ऐप्पल के अपकमिंग इवेंट WWDC 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि अगले महीने जून में होने वाले इस इवेंट में कंपनी कई बड़े ऐलान कर सकती है। कंपनी इस इवेंट में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से लेकर अपकमिंग टेक्नोलॉजी तक की जानकारी दे सकती है। ये इवेंट 9 जून से लेकर 13 जून 2025 तक चलेगा।
वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। कंपनी का ये इवेंट जून में होगा, जिसमें ऐप्पल कई बड़े ऐलान कर सकता है। पिछले साल की तरह ही इस बार भी WWDC इवेंट का आयोजन ऐप्पल पार्क कैलिफोर्निया में होगा। दुनिया भर के लोग इस इवेंट को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख पाएंगे।
अपकमिंग ऐपल टेक्नोलॉजी के फीचर्स पर होगी चर्चा
बता दें कि WWDC इवेंट में कंपनी अपने AI और तमाम ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट्स को लेकर चर्चा करती है। कंपनी इस इवेंट में अपकमिंग ऐपल टेक्नोलॉजी, टूल्स और सॉफ्टवेयर फीचर्स पर बात करेगी। आइए जानते हैं इस इवेंट में क्या खास होने वाला है।
डेट और टाइम
बता दें कि ऐप्पल कंपनी ने घोषणा की है कि यह इवेंट 9 जून से लेकर 13 जून तक चलेगा। इसका आयोजन ऐप्पल पार्क क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया में होगा। इसकी शुरुआत ऐपल CEO Tim Cook के कीनोट सेशन के साथ होगी। अगर भारतीय समयानुसार की बात करें तो यह रात 10 बजे से शुरू होगा।
ऐप्पल प्लेटफॉर्म्स पर हो सकते हैं कई सारे बदलाव
कीनोट में ऐप्पल प्लेटफॉर्म्स iOs, iPadOS, Vision OS, Watch OS और tvOS पर आने वाले कई बदलाव के बारे में चर्चा होगा। साथ ही इसमें काई सारे अपडेट्स भी साझा किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इस कीनोट में हिस्सा लेने के लिए डेवलपर्स और एंथुजियास्ट अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इस इवेंट में शीट्स शामिल हैं।
क्या हो सकता है खास?
बता दें कि इस इवेंट में ऐप्पल स्विफ्ट स्टूडेंट्स चैलेंज के विजेता भी शामिल हो सकते हैं। कीनोट के बाद ऐपल एक प्लेटफॉर्म्स स्टेट ऑफ यूनियन का आयोजन करेगा, जिसमें ए़डवांस सॉफ्टवेयर और प्लेटफॉर्म्स की जानकारी दी जाएगी। साथ ही डेवलपर्स को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फ्रेमवर्क की जानकारी दी जाएगी।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines