Apple WWDC 2024: Apple का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2024 10 जून यानी आज से शुरू होने जा रहा है और 14 जून को खत्म होगा। कंपनी इस इवेंट में नए iOS, iPadOS, watchOS, macOS, tvOS, visionOS के अपग्रेडेड वर्जन से लेकर कई नए सॉफ़्टवेयर और कई बड़ी घोषणाएं कर सकता है। वहीं, कंपनी इस इवेंट को अपने चैनल्स पर लाइवस्ट्रीम करेगी। लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आप Apple के ऑफिशियल चैनल पर जा सकते हैं।
Apple WWDC 2024 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें?
इसके लिए आप Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं और WWDC 2024 पेज पर जा सकते हैं। भारत में यह इवेंट रात 10:30 बजे IST से शुरू होगा। दूसरा आप Apple के YouTube चैनल पर जा सकते हैं जहां इसे लाइव किया जाएगा। लाइव स्ट्रीम शुरू होने पर नोटिफिकेशन पाने के लिए आप वीडियो स्ट्रीम पर “Notify me” बटन पर भी टैप कर सकते हैं। साथ ही, आप Apple TV ऐप से भी इस इवेंट को देख सकते हैं। इवेंट में कई AI अपग्रेड के साथ iOS के नेक्स्ट वर्जन iOS 18 लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Apple WWDC 2024: क्या कुछ रहेगा खास?
लीक्स रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आज एप्पल नए सॉफ़्टवेयर लाइनअप में कई नए AI फीचर्स पेश करेगा जिसे Apple Intelligence कहा जा रहा है। iOS 18 में नया Siri वॉयस असिस्टेंट, मेल में AI-पावर्ड रिप्लाई, वॉयस मेमो के लिए ट्रांसक्रिप्शन और Safari में वेब पेज के लिए समरी फीचर मिलने की उम्मीद है। कंपनी “पासवर्ड” ऐप, iPad के लिए कैलकुलेटर ऐप और भी बहुत कुछ पेश कर सकती है।
मिलेगी ChatGPT की पावर
ये AI फीचर ऑप्ट-इन के बेस पर शुरू हो सकते हैं और उनमें से कुछ क्लाउड प्रोसेसिंग के जरिए काम करेंगे। यही नहीं कंपनी यूजर्स की प्राइवेसी को भी इस अपडेट के बाद नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगी। AI के साथ-साथ कंपनी इन सॉफ्टवेयर वर्जन में इन OS के लिए नए UI अपग्रेड ला सकती है। वहीं इससे पहले रिपोर्ट में बताया गया था कि Apple ने OpenAI के साथ साझेदारी की है। जिसका मतलब है कि हमें फोन में ChatGPT की पावर देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
3 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
7 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines