Apple WWDC 2024 : 10 जून से एप्पल के सबसे बड़े इवेंट Apple WWDC 2024 की शुरुआत हो चुकी है जो 14 जून तक चलेगा। कंपनी ने इस इवेंट की शुरुआत Vision OS 2 की लॉन्च के साथ की थी जिसके बाद कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए एक बाद एक घोषणाएं की। लीक्स में पहले ही कंफर्म हो गया था कि इवेंट में कंपनी iOS 18 पेश करेगी और ऐसा ही हुए भी, Vision OS 2 के बाद कंपनी ने अपने नए iOS से पर्दा उठाया। इस बार कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव किए हैं।
हाइड कर सकते हैं ऐप्स
iPhone यूजर्स को ये अपडेट काफी पसंद आने वाला है क्योंकि इसमें अब आपको Android की तरह ज्यादा कंट्रोल मिलने वाले हैं। नए अपडेट के साथ आप होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन के लिए एक ही फोटो को सलेक्ट कर पाएंगे। यही नहीं कंपनी ने अब अपने यूजर्स को Hidden Apps का फीचर भी रोल आउट किया है। अब आप अपने टिंडर या वो…वाले ऐप को हाइड कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप उस फोल्डर को लॉक भी कर सकते हैं। इस बार कंपनी ने मैसेज ऐप भी कई बदलाव किए हैं।
Apple iOS 18 में मिलते हैं ये फीचर्स
iOS 18 के अपडेट के बाद आप नॉर्मल मैसेज को शेड्यूल भी कर सकते हैं। जो आपके मैसेज भेजने के एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। इस फीचर की मदद से आप अपने बाबू को गुड मॉर्निंग का मैसेज शेड्यूल करके भेज सकते हैं और खुद चैन की नींद ले सकते हैं। यही नहीं आपको मैसेजेस में बोल्ड, अंडरलाइन और इटैलिक करने का भी ऑप्शन मिलने वाला है। एप्पल ने इसमें अब RCS मैसेज का सपोर्ट भी जोड़ दिया है। 2022 में लॉन्च हुई iPhone 14 सीरीज और उसके बाद के सभी iPhones पर आप सैटेलाइट मैसेज का मजा भी ले सकते हैं।
वॉलेट में आया टैप टू कैश फीचर
जो लोग बहुत ज्यादा Mail ऐप का यूज करते हैं उनके लिए भी कंपनी ने इस बार ऐप में कई बड़े बदलाव किए हैं। नए अपडेट के बाद अब आपको एक ही बिजनेस से आने वाले सारे मेल एक ही सेक्शन में मिल जाएंगे। यही नहीं कंपनी ने वॉलेट में टैप टू कैश का भी इ शानदार फीचर ऐड किया है। इसके अलावा कंपनी ने Journal ऐप में भी बदलाव किए हैं। एप्पल ने Photos ऐप को भी iOS 18 के साथ रिडिजाइन किया है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines