हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फरवरी में दिखेगी नई Siri, Google Gemini के दम पर बदलेगा Apple का AI गेम

Apple की वॉयस असिस्टेंट Siri अब पूरी तरह बदलने वाली है. फरवरी में कंपनी Gemini AI से पावर्ड नई Siri पेश कर सकती है, जो पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और इंसानी बातचीत जैसी होगी. यह अपडेट Apple की AI रणनीति के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.

विज्ञापन
Apple-Google की AI जोड़ी. (Photo-AI)

Apple’s Gemini powered Siri Assistant: Apple और Google की AI पार्टनरशिप अब जमीन पर उतरती दिख रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple फरवरी में Siri का एक बिल्कुल नया अवतार पेश करने जा रहा है, जो Google के Gemini AI मॉडल से लैस होगा. माना जा रहा है कि यह वही Siri होगी, जो Apple ने पिछले साल बड़े-बड़े वादों के साथ पेश करने की बात कही थी.

फरवरी में होगा नया Siri का ऐलान

Bloomberg के मशहूर टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमैन के अनुसार, Apple फरवरी के दूसरे हिस्से में Siri के नए वर्जन की घोषणा कर सकता है. इस अपडेटेड Siri में Google Gemini AI का इस्तेमाल होगा, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बन जाएगी. नई Siri यूज़र के पर्सनल डेटा और स्क्रीन पर दिख रही जानकारी को समझकर टास्क पूरे कर पाएगी.

विज्ञापन

Apple के पुराने वादों पर खरी उतरने की कोशिश

जून 2024 में Apple ने Siri को ज्यादा इंटेलिजेंट और यूज़र-केंद्रित बनाने के बड़े दावे किए थे. हालांकि, अब तक वो वादे पूरी तरह साकार होते नहीं दिखे. गुरमैन की रिपोर्ट के मुताबिक, Gemini से पावर्ड Siri पहला ऐसा वर्जन होगा, जो सच में उन दावों को पूरा कर पाएगा और यूज़र को ज्यादा काम की मदद देगा.

विज्ञापन

जून में आएगा इससे भी बड़ा अपडेट

फरवरी का अपडेट सिर्फ शुरुआत माना जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple जून में होने वाले Worldwide Developers Conference (WWDC) में Siri का एक और बड़ा अपग्रेड दिखाएगा. यह Siri ज्यादा बातचीत करने वाली होगी, बिल्कुल ChatGPT जैसे चैटबॉट्स की तरह. खास बात यह है कि यह वर्जन सीधे Google के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी चल सकता है.

विज्ञापन

AI रणनीति को लेकर Apple की चुनौतियां

पिछले कुछ समय से Apple की AI रणनीति पर सवाल उठते रहे हैं. यहां तक कि गुरमैन की एक पुरानी रिपोर्ट को लेकर Apple के Mike Rockwell ने अंदरूनी तौर पर कड़ी प्रतिक्रिया भी दी थी. इसके अलावा Apple के AI चीफ जॉन जियाननड्रिया के हालिया इस्तीफे ने भी चर्चाएं तेज कर दी थीं.

विज्ञापन

Google के साथ साझेदारी से नई दिशा

अब Google के साथ AI पार्टनरशिप और लीडरशिप में बदलाव के बाद संकेत मिल रहे हैं कि Apple को आखिरकार अपनी नई AI दिशा मिल गई है. आने वाले महीनों में Siri का बदला हुआ रूप यह साफ कर देगा कि Apple इस रेस में कितनी तेजी से वापसी करता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Leaks: सामने आई कीमत और लॉन्च डेट, जानें क्या-क्या होगा नया?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola