अरे! नॉर्मल वॉच छोड़िए, Apple Watch पर मिल रहा 8,901 रुपये का Discount

Apple Watch Series 9 Price: अगर आप भी इन दिनों नई स्मार्ट वॉच खरीदने का सोच रहे हैं तो एप्पल वॉच इस वक्त काफी सस्ते में मिल रही है जिसे आप 8,901 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि वॉच में क्रैश डिटेक्शन, फॉल डिटेक्शन जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं।

Apple Watch Series 9 Price

Apple Watch Series 9 Price: टेक दिग्गज एप्पल ने पिछले साल सितंबर में एप्पल वॉच सीरीज 9 को लॉन्च किया था। जहां इसे कंपनी ने 41,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था, वहीं अब यह स्मार्टवॉच ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 9,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। खास बात यह है कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कोई बैंक कार्ड की भी जरूरत नहीं है। अगर आप लेटेस्ट एप्पल स्मार्ट वॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइये जानते हैं फ्लिपकार्ट डील के सभी डिटेल्स…

विज्ञापन

Apple Watch Series 9 की नई कीमत  

वॉच सीरीज 9 का 41mm वेरिएंट अब फ्लिपकार्ट पर 32,999 रुपये में मिल रहा है। अगर आप बड़ा साइज चाहते हैं, तो आप 45mm वाले वेरिएंट को भी खरीद सकते हैं जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 35,999 रुपये में उपलब्ध है। ये सभी स्मार्टवॉच एल्युमीनियम ट्रिम मिडनाइट, पिंक, रेड, सिल्वर और स्टारलाइट कलर में आता है, हालांकि स्टॉक में आपको लिमिटेड कलर ऑप्शन ही मिलते हैं।

विज्ञापन

सिटी-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट करने और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। आप अन्य बैंक कार्ड्स पर भी ऑफर का मजा ले सकते हैं, लेकिन डिस्काउंट अलग-अलग हो सकता है। अन्य ऑफर्स की बात करें तो आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए तो 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। आइए अब एप्पल वॉच सीरीज 9 के स्पेसिफिकेशन भी जानते  हैं।

विज्ञापन

एप्पल वॉच सीरीज 9 के स्पेसिफिकेशंस

वॉच सीरीज 9 स्मार्ट वॉच में आपको 2,000nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ ऑलवेज-ऑन रेटिना LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है। वॉच में आपको S9 SiP डुअल-कोर प्रोसेसर और 4-कोर न्यूरल इंजन मिलता है। Apple की इस लेटेस्ट वॉच से आप हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड  ऑक्सीजन, स्लीप काउंट और बहुत से सेंसर मिलते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : OnePlus Nord 4 की जल्द होगी भारत में एंट्री! लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक

वॉच में इसके अलावा एक डिजिटल क्राउन और एक साइड बटन मिलता है। इस स्मार्ट वॉच में आपको क्रैश डिटेक्शन, फॉल डिटेक्शन, इमरजेंसी एसओएस, वाई-फाई 4, ब्लूटूथ 5.3 और सेकंड GEN अल्ट्रा वाइडबैंड चिप मिलती है। Apple की यह वॉच नॉर्मल यूज के साथ 18 घंटे का बैटरी बैकअप देती है जबकि लो पावर मोड पर आप इसे 36 घंटे तक यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ