Apple Watch Series 12: Apple ने अपने इवेंट में नई स्मार्टवॉच Apple Watch Series 12 को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बार वॉच के डिजाइन से ज्यादा फोकस हेल्त और फिटनेस फीचर्स पर किया है. नई Apple Watch Series 12 में नया ‘All-New Health-Sensing System’ दिया गया है, जो ब्लड प्रेशर ट्रेंड, स्पील, एप्निया और शरीर के वाइटल्स को ट्रैक करने में मदद करेगा. इसके अलावा S11 SiP प्रोसेसर और ऑन-डिवाइस Apple Intelligence का सपोर्ट भी मिलता है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 56,900 रुपये रखी गई है.
हेल्थ ट्रैकिंग में बड़ा बदलाव
Apple Watch Series 12 में कंपनी ने हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम को पूरी तरह से री-इंजीनियर किया है. इसमें नए ऑप्टिकल और बायो-सेंसर दिए गए हैं, जो शरीर के टेंपरेचर, ब्लड प्रेशर से जुड़े ट्रेंड और रात में सांस लेने के पैटर्न में होने वाले चेंजेस पर नजर रखते हैं. इसका मकसद यूजर को उसकी सेहत में आने वाले छोटे बदलावों की जानकारी पहले देना है.
---विज्ञापन---
नई वॉच नॉन-इनवेसिव तरीके से ब्लड प्रेशर ट्रेंड को ट्रैक करने की क्षमता के साथ आती है. इसके अलावा स्लीप एप्निया का पता लगाने के लिए भी इसमें एडवांस सिस्टम दिया गया है. रात के समय सांस लेने के पैटर्न में होने वाले बदलावों को रिकॉर्ड कर यह फीचर संभावित समस्या की तरफ ध्यान दिला सकता है.
Apple Intelligence से मिलेगी हेल्थ रिपोर्ट
Apple Watch Series 12 में ऑन-डिवाइस Apple Intelligence का इस्तेमाल हेल्थ डेटा को समझने के लिए किया गया है. वॉच से मिले डेटा का विश्लेषण करके यूजर को वीकली हेल्थ इनसाइट्स मिलेंगी. इसके साथ डॉक्टर के साथ शेयर करने के लिए PDF रिपोर्ट तैयार करने की सुविधा भी दी गई है.
---विज्ञापन---
फिटनेस और मोशन ट्रैकिंग हुई बेहतर
इस वॉच में नए जाइरोस्कोप और एक्सीलेरोमीटर सेंसर लगाए गए हैं. इनकी मदद से वर्कआउट ट्रैकिंग और फॉल डिटेक्शन को पहले के मुकाबले ज्यादा सटीक बनाने का दावा किया गया है. मशीन-लर्निंग एल्गोरिदम के जरिए स्टेप ट्रैकिंग को भी बेहतर किया गया है. Apple का कहना है कि यह किसी भी स्मार्टवॉच में मिलने वाली सबसे सटीक स्टेप ट्रैकिंग है.
नया Readiness Score देगा फिटनेस सलाह
Apple Watch Series 12 में भी नया Readiness फीचर भी दिया गया है. यह हाल की एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड, नींद और हेल्थ डेटा को देखकर 0 से 10 के बीच स्कोर देता है. इसके आधार पर वॉच यूजर को ‘Recover’, ‘Pace Yourself’, ‘Ready’ या ‘Go for It’ जैसे सुझाव देती है. इससे यूजर को अंदाजा लगाने में मदद मिलती है कि उस दिन उसे आराम करना चाहिए या ज्यादा मेहनत वाला वर्कआउट करना ठीक रहेगा.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें-iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, जानें कब शुरू होगी प्री-बुकिंग और बिक्री समेत बाकी जानकारी
कैसा है डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो Apple Watch Series 12 में स्लिमर बेजेल्स के साथ ऑलवेज-ऑन Retina OLED डिस्प्ले दी गई है. यह किनारे तक फैली हुई है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है. ऐसे में तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से दिखाई देता है.
---विज्ञापन---
24 घंटे की बैटरी और फास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में Apple Watch Series 12 एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक का बैकअप देती है. फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें मिलता है. कंपनी के अनुसार, सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर वॉच 18 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकती है. इसके लिए नई मैग्नेटिक फास्ट-चार्जिंग डॉक का इस्तेमाल किया गया है.
भारत में इतनी है कीमत
Apple Watch Series 12 के एल्युमीनियम वैरिएंट की भारत में शुरुआती कीमत 56,900 रुपये है. वहीं टाइटेनियम मॉडल की कीमत 99,900 रुपये और सिरेमिक मॉडल की कीमत 1,24,900 रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसे प्रीमियम स्मार्टवॉच सेगमेंट में पेश किया है.
---विज्ञापन---
Apple Watch Series 12 के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं. इसकी आधिकारिक बिक्री 18 सितंबर 2026 से कंपनी स्टोर और अधिकृत रिटेलर्स के जरिए शुरू होगी. वॉच को जेट ब्लैक, रोज गोल्ड, सिल्वर और टाइटेनियम फिनिश में पेश किया गया है.
ये भी पढ़ें- Apple Watch Ultra 4 लॉन्च, मिलती है 50 घंटे की बैटरी लाइफ, जानें कीमत से फीचर्स तक सबकुछ