Apple Watch saves buried alive woman Life: एप्पल सबसे प्रसिद्ध और प्रीमियम स्मार्टफोन कंपनी मानी जाती है। ना सिर्फ अपने आईफोन के लिए बल्कि अपनी वॉच के चलते भी कंपनी काफी प्रसिद्ध है। हाल ही में कंपनी की वॉच ने एक 12 साल की लड़की में कैंसर की बीमारी का पता लगाया था, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। वहीं, अब जमीन में जिंदा दफन महिला की जान बचाकर एप्पल वॉच (Apple Watch Saves Life) लोगों के बीच और भी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई है।
अभी पढ़ें – Vodafone Idea का यूजर्स को बड़ा झटका! चुपके से हटा दिए ये 3 लोकप्रिय Plans, जानिए सबकुछ
एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि अगर एप्पल वॉच ना होती तो उस महिला का क्या होता? दरअसल, एक गुस्सैल पति ने अपनी पत्नी को जमीन में जिंदा दफना दिया था, लेकिन एप्पल वॉच के जरिए पत्नी बच गई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार 42 साल की Young Sook An नामक महिला Seattle से 60 मील दूर एक शहर की रहने वाली है। गुस्से में इस महिला के पति ने उन्हें जिंदा जमीन में गाड़ दिया। मुंह पर टेप लगाकर और चाकू मारकर पति ने अपनी पत्नी को जमीन में दफन किया। ऐसे में एप्पल वॉच के जरिए महिला की जान बची।
कैसे बची Apple Watch से जान
जमीन में जिंदा दफन Young Sook An ने अपनी ऐप्पल वॉच (Apple Watch saves buried woman Life) का इस्तेमाल कर खुद की जान बचाई। पहले महिला ने किसी तरह खुद को जमीन से बाहर की तरफ निकाला और फिर एप्पल वॉच से 911 डायल कर पुलिस को कॉल की।इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर रेस्क्यू किया।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy A04e: आ गया सैमसंग का किफायती स्मार्टफोन, जानिए खासियत समेत अन्य जानकारी
पुलिस को बताया सारा किस्सा
रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस को महिला ने बताया कि उनके पति उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला की हालत बहुत खराब थी। उनके चेहरे, गर्दन और पैरों पर डक्ट टेप, बालों में गंदगी और चोट के निशान थे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एप्पल वॉच ने किसी की जान बचाई हो। हाल ही में इस वॉच ने एक 12 साल की लड़की में कैंसर का पता लगाकर उसकी जान बचाई है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
52 mins agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
21 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines