Apple Watch Hidden Features: जब से मार्केट में स्मार्ट वॉच ने एंट्री ली है, तब से तो मानो नार्मल वॉच की मांग कुछ कम हो गई है। लोग आज रेगुलर वॉच की जगह स्मार्ट वॉच को यूज करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पसंद करें भी क्यों न, ये वॉच अब तक कई लोगों की जान भी बचा चुकी हैं। जी हां, और इसमें Apple Watch का नाम सबसे ऊपर है। अब से पहले कई बार हम सुन चुके हैं कि किसी शख्स को कैसे एप्पल वॉच ने बचा लिया।
एक नहीं कई बार ये फिटनेस ट्रैक लोगों की जान बचाने में कामयाब रहा है। हाल ही में एक डायबिटीज पेशेंट के लिए भी एप्पल वॉच संजीवनी बन कर सामने आई थी, जिसमें फॉल डिटेक्शन फीचर ने अमेरिका के लास वेगास के निवासी जोश फुरमैन (Josh Furman) की जान बचाई थी। ऑटोमेटिक तरीके से वॉच ने पहले व्यक्ति के एक्सीडेंट को डिटेक्ट कर लिया और फिर इमरजेंसी सर्विस पर इसकी जानकारी शेयर कर दी। वहीं अगर आप भी इस वॉच को खरीदने का सोच रहे हैं या पहले से इसका यूज कर रहे हैं तो आपको भी इसके कुछ गजब फीचर्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं…
इस वीडियो से भी जानें कुछ खास फीचर्स
Double Tap
Apple Watch में कंपनी ने हाल ही में एक Double Tap फीचर पेश किया है, जिसके जरिए अब आपको बार-बार वॉच को टच करने की भी जरूरत नहीं है। आप सिर्फ अपनी उंगलियों को हिला कर भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। खास तोर पर कालिंग के दौरान आपको कॉल उठाने के लिए वॉच को टच करने की जरूरत नहीं है।
Camera App
क्या आप जानते हैं अगर आप अपने आईफोन के पीछे एप्पल वॉच को प्लेस करते हैं, तो इसे आप फोन के रियर कैमरा का प्रीव्यू लेने के लिए भी यूज कर सकते हैं। जो लोग व्लॉगिंग करते हैं उनके लिए ये फीचर काफी यूजफुल होने वाला है।
इस वीडियो से भी जानें कुछ खास फीचर्स
Fall Detection Feature
एप्पल वॉच में आने वाला ये काफी जबरदस्त फीचर है, जो वॉच में मौजूद मोशन सेंसर्स के साथ मिलकर On-Device Machine Learning पर काम करता है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कोई शख्स गिरा है या नहींं। यदि वॉच को लगता है कि व्यक्ति की हालत ठीक नहीं है या वह एक टाइम लिमिट के अंदर हिलता-डुलता नहीं है तो वॉच खुद ही इमरजेंसी सर्विस पर कॉल कर देता है। ये फीचर अब तक कई लोगों की जान बचा चुका है।
Noise Level
इस वॉच से आप ये भी जान सकते हैं कि आपके आस-पास कितना शोर हो रहा है। साथ ही अगर आप एप्पल के बड्स यूज करते हैं तो नॉइस को कितना कम किया जा सकता है। ओवरआल ये आपकी सेहत का ख्याल रखने में भी बेस्ट है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 hr agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
21 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
23 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines