Apple iPhone 15 Series Launch Price: आखिरकार एप्पल लवर्स का इंतजार खत्म हुआ और आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। एप्पल ने 12 सिंतबर की रात अपना वंडरलस्ट इवेंट 2023 आयोजित किया। इस दौरान कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जिनमें आईफोन 15 सीरीज भी शामिल हुआ। इस सीरीज में चार मॉडल्स- आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल है। लॉन्च के साथ ही इस सीरीज की कीमत का भी ऐलान कर दिया गया है।
भारतीय बाजार में आईफोन 15 सीरीज की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये होगी। जबकि, आईफोन 15 सीरीज का टॉप वेरिएंट 1TB स्टोरेज 1,99,900 रुपये में लॉन्च किया गया हैं। हालांकि, क्या आपको इस बात की जानकारी है कि आप आईफोन 15 सीरीज को इस कीमत से भी काफी कम में खरीद सकते हैं? अगर नहीं, तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत के अलावा अन्य देशों में भी आईफोन 15 सीरीज पेश किया गया है, जिनमें से एक देश ऐसा है जहां पर काफी कम कीमत में आईफोन 15 सीरीज को खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं कि कहां पर भारत से कम कीमत में आईफोन 15 मिलता है।
ये भी पढ़ें- Apple iPhone Models: 16 साल में कितना बदला आईफोन, जानें 2007 से 2023 तक का सफर
Apple iPhone 15 Series Launch Price in India
आईफोन 15 सीरीज में शामिल आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस के तीन स्टोरेज वेरिएंट पेश किए गए हैं। वहीं, आईफोन 15 प्रो के चार स्टोरेज वेरिएंट हैं। जबकि, आईफोन 15 प्रो मैक्स के तीन स्टोरेज वेरिएंट पेश किए गए हैं।
iPhone 15 Variants Price
- आईफोन 15 के 128GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है।
- आईफोन 15 के 256GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है।
- आईफोन 15 के 512GB वेरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये है।
iPhone 15 Plus Variants Price
- आईफोन 15 प्लस के 128GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है।
- आईफोन 15 प्लस के 256GB वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये है।
- आईफोन 15 प्लस के 512GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है।
iPhone 15 Pro Variants Price
- आईफोन 15 प्रो के 128GB वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है।
- आईफोन 15 प्रो के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये है।
- आईफोन 15 प्रो के 512GB वेरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपये है।
- आईफोन 15 प्रो के 1TB वेरिएंट की कीमत 1,84,900 रुपये है।
ये भी पढ़ें- Apple iPhone Models: 16 साल में कितना बदला आईफोन, जानें 2007 से 2023 तक का सफर
iPhone 15 Pro Max Variants Price
- आईफोन 15 प्रो मैक्स के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये है।
- आईफोन 15 प्रो मैक्स के 512GB वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये है।
- आईफोन 15 प्रो मैक्स के 1TB वेरिएंट की कीमत 1,99,900 रुपये है।
यहां मिलेगा भारत से कम कीमत में आईफोन
दुनिया भर में आईफोन की कीमत सबसे ज्यादा तुर्की और ब्राजील के बाद भारत में होती है। ऐसे में ये तो साफ है कि कई ऐसे भी देश हैं जहां आईफोन की कीमत कम होती है। बात करें आईफोन 15 से पहले उपलब्ध आईफोन 14 के मॉडल्स की तो भारत की तुलना में जापान, हांगकांग, अमेरिका, साउथ कोरिया जैसे देशों में आईफोन 14 सस्ते में मिलता है। जबकि, आईफोन 15 सीरीज को थाईलैंड और यूएई में सस्ते में बेचा जा सकता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 day agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
3 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
3 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines