Apple Users CERT-In Alert: एप्पल के प्रोडक्ट्स क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। सरकार की ओर से एप्पल यूजर्स को अलर्ट किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली संस्था CERT-In ने उच्च स्तर की गंभीर चेतावनी जारी कर दी है। सभी से अपने डिवाइस को अपडेट करने के लिए भी कहा है। कई खतरनाक सुरक्षा कमजोरियों होने के कारण एप्पल के डिवाइस खतरे में हैं।
डेटा चोरी का खतरा
CERT-In द्वारा CIVN-2025-0071 रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें एप्पल के उन डिवाइस के बारे में बताया गया है जो सुरक्षा के मामले में कमजोर हैं। इन डिवाइस में कई खतरनाक सुरक्षा कमजोरियां पाई गई हैं। ऐसे में हैकर्स के लिए डिवाइस को हैक करना आसान हो सकता है और वो डिवाइस से जरूरी डेटा चुरा सकते हैं।
- आईफोन
- आईपैड
- मैकबुक
- एप्पल टीवी
- एप्पल विजन प्रो
एप्पल के इन सभी डिवाइस खतरे में हैं और हैकर्स द्वारा हैक किए जा सकते हैं। अगर अभी तक आपने डिवाइस को अपडेट नहीं किया है और पुराने इंस्टॉल सॉफ्टवेयर वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे तुरंत लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट कर लीजिए। वरना आपकी प्राइवेसी और डेटा दोनों खतरे में हो सकते हैं।
हैकर्स कैसे कर सकते हैं खामियों का इस्तेमाल
CERT-In के मुताबिक कई वर्जन में यूजर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। डिवाइस में खामियां होने पर हैकर्स गलत तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स के डिवाइस से पर्सनल और फाइनेंशियल डेटा चोरी कर सकते हैं। डिवाइस का एक्सेस लेकर अपने कंट्रोल में ले सकते हैं। डिवाइस को क्रैश या स्लो भी किया जा सकता है। इसके अलावा डिनायल-ऑफ-सर्विस (DoS) अटैक या फिर स्पूफिंग भी कर सकते हैं।
Apple के डिवाइस को कैसे करें अपडेट?
डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए अपडेट करना जरूरी है। इसके लिए iPhone या iPad की सेटिंग में जाएं। यहां जनरल ऑप्शन में Software Update का ऑप्शन मिलेगा। वहां क्लिक करके आप लेटेस्ट सॉफ्टवेयर में डिवाइस अपडेट कर सकेंगे। Mac यूजर्स को सिस्टम सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर General और फिर Software Update पर क्लिक करें। वहीं, Apple TV को अपडेट करने के लिए Settings पर जाएं। इसके बाद System और फिर Software Updates पर क्लिक करके अपडेट कर लीजिए।
ये भी पढ़ें- Sony LinkBuds Fit भारत में लॉन्च; खरीदारी पर 5,990 रुपये का पोर्टेबल स्पीकर Free!
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
17 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
19 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
21 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines