Apple upcoming iOS 18 Update for iPhone 16 Series: हर बार की तरह इस बार भी एप्पल सितंबर में अपनी नई iPhone 16 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। लीक्स के मुताबिक, इस बार लॉन्च इवेंट 10 सितंबर को हो सकता है। नए iPhones के साथ कंपनी नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 को भी सितंबर में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन इसमें कुछ AI फीचर्स नहीं होंगे। कंपनी के AI प्लेटफॉर्म, Apple इंटेलिजेंस को कम से कम अक्टूबर तक के लिए टाला जा सकता है। इसका मतलब है कि नए iPhone 16 में सिरी के नए फीचर्स, कस्टमाइज्ड इमोजी और नई फोटो एडिटिंग कैपेबिलिटीज नहीं होंगी।
क्यों हो रही है देरी?
स्टेबल AI फीचर्स: एप्पल AI फीचर्स और भी ज्यादा स्टेबल करना चाहता है। इसलिए इसके रिलीज में देरी हो सकती है। इतना ही नहीं कंपनी डेवलपर्स को सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग के लिए ज्यादा टाइम देना चाहती है, इसलिए भी इसमें देरी की जा रही है।
iOS 18 में क्या कुछ होगा खास?
- लॉक और होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन: आखिरकार iOS 18 में आप अपनी पसंद के अनुसार लॉक और होम स्क्रीन को कस्टमाइज कर सकेंगे।
- नया कंट्रोल सेंटर: कंपनी नए OS अपडेट के साथ कंट्रोल सेंटर में नए फीचर्स और बदलाव करने जा रही है।
- मैसेज के लिए अपग्रेड: इतना ही नहीं कंपनी नए OS के साथ मैसेजिंग ऐप में नए फीचर्स को ऐड करने वाली है, साथ ही इसमें कई सुधार भी होंगे।
- पासवर्ड: यही नहीं कंपनी इस अपडेट के साथ ऐप लॉक फीचर भी ला रही है। इसके अलावा एक पासवर्ड मैनेजमेंट के लिए एक अलग ऐप मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें : न गर्मी में होगा ब्लास्ट, न गिरने से टूटेगा; पानी में भी चलेगा मस्त; आज आ रहा है Motorola का मिलिट्री ग्रेड फोन
iPhone 16 में क्या कुछ मिलेगा खास?
- नया डिजाइन: इस बार कंपनी iPhone 16 में नए कलर और डिजाइन लाने की तैयारी कर रही है।
- कैमरा में बदलाव: कहा जा रहा है लेटेस्ट सीरीज के साथ कैमरा में 2013 के बाद सबसे बड़ा बदलाव होगा।
- iOS 18 के कुछ फीचर्स: iPhone 16 में iOS 18 के कुछ फीचर्स होंगे, लेकिन सभी AI फीचर्स इसमें नहीं मिलेंगे। यूजर्स को नए फीचर्स का एक्सपीरियंस करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
3 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
4 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
6 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
8 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
10 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines