अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं तो आने वाला iOS 27.2 अपडेट आपके लिए बहुत काम का हो सकता है. कंंपनी इस अपडेट में सिर्फ छोटे-मोटे बदलाव ही नहीं, बल्कि Health, Fitness, Siri AI, Privacy, CarPlay और Apple TV जैस कई हिस्सों में नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी में है. कुछ फीचर्स रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाएंगे, तो कुछ यूजर्स की हेल्थ और प्राइवेसी से जुड़े एक्सपीरियंस को बेहतर कर सकते हैं. Apple के मुताबिक ये अपडेट जल्द रोलआउट हो सकता है. जानते हैं इस अपडेट में क्या मिलेगा.
iPhone यूजर्स को मिलेंगे ये नए फीचर्स
Health ऐप का बदलेगा पूरा डिजाइन
iOS 27.2 में Apple के Health ऐप को नया डिजाइन मिलने की बात कही गई है. इसका इंटरफेस पहले के मुकाबले ज्यादा साफ और आसान हो सकता है. हेल्थ से जुड़ी अलग-अलग जानकारियों को नए तरीके से दिखाया जाएगा, जिससे यूजर्स के लिए अपने डेटा को समझना आसान होगा.
इस अपडेट में Health Age और Longevity Insights जैसे फीचर्स खास हो सकते हैं. Health Age के जरिए यूजर को अपनी बायोलॉजिकल एज से जुड़े संकेत मिल सकते हैं. यह उम्र आपकी वास्तविक उम्र से अलग हो सकती है और शरीर की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दे सकती है. वहीं Longevity Insights के जरिए लंबे और स्वस्थ जीवन से जुड़े सुझाव मिलने की बात कही गई है.
कैमरे से होगा Fitness Assessment
अब फिटनेस का आकलन करने के लिए हर बार किसी अतिरिक्त डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी. iOS 27.2 में कैमरा आधारित Fitness Assessment फीचर आने की बात कही गई है. इसकी मदद से iPhone के कैमरे से ही यूजर अपनी फिटनेस का आकलन कर सकेगा.
कॉल करते समय मिलेगा Anniversary Reminder
कई बार जरूरी तारीखें याद रखना मुश्किल हो जाता है. iOS 27.2 में Apple इस काम में भी मदद कर सकता है. अगर आप ऐसे व्यक्ति को कॉल कर रहे हैं जिसकी उस दिन सालगिरह है, तो iPhone कॉल स्क्रीन पर ही एनिवर्सरी रिमाइंडर दिखा सकता है.
CarPlay Ultra में Custom Themes
CarPlay Ultra इस्तेमाल करने वालों को भी नया ऑप्शन मिलेगा. अपडेट के बाद यूजर्स CarPlay Ultra की थीम को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे. इससे कार के डिस्प्ले का लुक ज्यादा पर्सनल बनाया जा सकेगा.
Siri को मिलेंगी पांच नई AI भाषाएं
Siri में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. Apple इसमें पांच नई भाषाओं का सपोर्ट जोड़ने की तैयारी में है. इससे ज्यादा यूजर्स अपनी पसंद की भाषा में Siri के साथ बातचीत कर सकेंगे और AI बेस्ड Siri का इस्तेमाल और आसान हो सकता है.
Apple TV में Profiles और Parental Controls
Apple TV में अलग-अलग यूजर्स के लिए प्रोफाइल्स बनाए जा सकेंगे. इसके साथ ही Parental Controls को भी मजबूत किया जाएगा. इससे माता-पिता बच्चों के लिए उपलब्ध कंटेंट को ज्यादा आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे. Apple TV में Sign Language Support भी जोड़ा जा सकता है. यह फीचर खास तौर पर बधिर और कम सुनने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है.
FaceTime में Interpreter ऐप का सपोर्ट
FaceTime में Interpreter ऐप के सपोर्ट की भी बात कही गई है. इसके जरिए अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों के बीच बातचीत आसान हो सकती है. भाषा की समस्या को कम करने में यह फीचर मददगार साबित हो सकता है.
Clock ऐप में छोटे होंगे AM और PM लेबल
Clock ऐप में भी एक छोटा डिजाइन बदलाव देखने को मिलेगा. इसमें AM और PM के लेबल पहले की तुलना में छोटे किए जा सकते हैं. इससे समय दिखाने वाला इंटरफेस ज्यादा साफ नजर आने की उम्मीद है.
Apple Music में मिलेगा Black Accent
Apple Music इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अपडेट में एक नया विकल्प आ सकता है. इसमें Black Accent का ऑप्शन मिलने की बात कही गई है. इससे यूजर्स ऐप के लुक को ज्यादा डार्क और मिनिमल अंदाज में इस्तेमाल कर सकेंगे.
Siri से कई ऐप्स को कर सकेंगे Exclude
Privacy को ध्यान में रखते हुए Siri में एक और उपयोगी विकल्प जोड़ा जा सकता है. यूजर्स एक साथ कई ऐप्स को Siri के डेटा एक्सेस से बाहर कर सकेंगे. यानी यह तय करना आसान होगा कि किन ऐप्स के डेटा के साथ Siri का इस्तेमाल नहीं करना है.
कब आएगा iOS 27.2 अपडेट?
Apple Hub के अनुसार iOS 27.2 जल्द रिलीज हो सकता है. आमतौर पर इस तरह के छोटे iOS अपडेट कुछ हफ्तों के भीतर जारी किए जाते हैं. हालांकि Apple ने अभी इसकी तय रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें- Apple यूजर्स ध्यान दें! iPhone की वारंटी खत्म हो गई या अभी बाकी है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
18 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
23 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
5 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines