Apple Store India: एप्पल स्टोर की ओर से आगामी ऑफर की ओर इशारा दिया गया है। ऐप्पल इंडिया (Apple India) की वेबसाइट पर ऑफर की डेट- 26.09.22 जारी की गई है। हालांकि, इसके बारे में कुछ और जानकारी नहीं कि कंपनी किन प्रोडक्ट्स पर कितना ऑफ देने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से अपने ऑनलाइन स्टोर पर फेस्टिवल मौसम की सेल (Apple Store Festival Sale) शुरू की जा सकती है।
अभी पढ़ें – Apple iPhone 14 Pro Max: अगले हफ्ते तक दूर होगा कैमरा बग, जानें क्या आ रही है समस्या
इस फेस्टिवल सेल में आईफोन, वॉच, ईयरबड्स, टैब आदि पर भारी छूट दी जा सकती है। आईफोन 14 सीरीज (Apple iPhone 14 Series), वॉच 8 सीरीज (Watch 8 Series), एयरपोड्स (AirPods), मैक्स (Macs) जैसे प्रोडक्ट्स कैशबैक समेत अन्य ऑफर्स के साथ मिल सकते हैं।
उम्मीद की जा रही है कि ऐप्पल की आगामी सेल (Apple Upcoming Sale) पिछले साल 2021 की तरह एक फ्रीबी ऑफर वाली हो सकती है। बता दें कि फ्रीबी ऑफर 2021 में ग्राहकों को नए आईफोन की खरीद पर मुफ्त ऐप्पल एयरपॉड्स की एक जोड़ी दी थी। वहीं, इस साल के फेस्टिव ऑफर में iPhone और AirPods के खास बंडल भी आने की उम्मीद है।
हालांकि, एप्पल इंडिया की वेबसाइट पर ये साफ किया गया है कि आगामी ऑफर 26 सितंबर से सीमित समय तक रहेंगे। हालांकि, ऐप्पल इंडिया स्टोर ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको 26 सितंबर का इंतजार करना होगा।
अभी पढ़ें – Ulefone Power Armor X11 Pro: किफायती दाम में लॉन्च हुआ वाटरप्रूफ स्मार्टफोन, जानिए खासियत
वहीं, अगर आप इस ऑफर का इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल का फायदा उठा सकते हैं। इस सेल में आईफोन डील्स पेश की गई है। इस दौरान iPhone 13 को कम से कम 48,000 रुपये में उपलब्ध किया गया था, लेकिन पहला बैच मिनटों में स्टॉक से बाहर हो गया। वहीं, दूसरा बैच 51,990 रुपये में उपलब्ध है। अलग-अलग बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर फोन पर छूट भी दी जा रही है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
15 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
18 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
19 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
22 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines