Apple Siri Privacy Settlement iPhone Users: अमेरिका में इन दिनों कई iPhone यूजर्स उस वक्त चौंक गए, जब उनके बैंक अकाउंट में अचानक पैसे आने लगे. शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि यह रकम कहां से आई, लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह Apple के Siri प्राइवेसी केस से जुड़ा सेटलमेंट है. इस मामले में Apple ने करोड़ों डॉलर का भुगतान किया है, जिसका फायदा अब यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है. दरअसल, Siri वॉयस असिस्टेंट से जुड़े एक प्राइवेसी केस में Apple ने 95 मिलियन डॉलर, यानी करीब 869 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया है. इसी रकम के तहत अमेरिका के कई iPhone यूजर्स के बैंक अकाउंट या पेमेंट ऐप्स में पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं. जिन लोगों ने समय पर क्लेम किया था, उन्हें अब इसका फायदा मिल रहा है.
क्या थे Apple पर आरोप
Apple पर आरोप लगे थे कि Siri बिना यूजर्स की अनुमति के उनकी बातचीत को रिकॉर्ड कर लेता था. कई मामलों में Siri के अपने आप एक्टिव हो जाने की शिकायतें सामने आई थीं. इन आरोपों के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा और कंपनी को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा.
सेटलमेंट के लिए Apple ने दी थी सहमति
हालांकि Apple ने किसी भी तरह की गलती स्वीकार नहीं की, लेकिन पिछले साल कंपनी ने केस को सेटल करने पर सहमति जता दी थी. इसके बाद साल 2025 के बीच में यूजर्स से क्लेम स्वीकार किए गए और अब उसी प्रक्रिया के तहत भुगतान शुरू हो चुका है.
कई यूजर्स को अभी करना होगा इंतजार
9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन एलिजिबल यूजर्स ने तय समय पर क्लेम फाइल किया था, उनके अकाउंट में रकम जमा हो रही है. वहीं, जिन लोगों ने ऑप्शनल पेमेंट ऑप्शन चुना था, उन्हें अभी सेटलमेंट की राशि मिलने में थोड़ा और समय लग सकता है.
2019 में शुरू हुआ था मामला
इस पूरे विवाद की शुरुआत साल 2019 में हुई थी, जब यह दावा किया गया कि Siri कई बार बिना किसी कमांड के एक्टिव हो जाता है. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए थे, जिससे यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया.
किन लोगों को मिलेगा सेटलमेंट का पैसा
इस सेटलमेंट के लिए एलिजिबल होने के लिए जरूरी था कि यूजर के पास 17 सितंबर 2014 से 31 दिसंबर 2024 के बीच कम से कम एक Siri सपोर्टेड Apple डिवाइस हो. इसके अलावा यूजर्स को यह भी साबित करना पड़ा कि इस अवधि के दौरान Siri उनकी मर्जी के बिना एक्टिव हुआ था. तय प्रक्रिया पूरी करने और पेमेंट डिटेल देने के बाद ही क्लेम को मंजूरी मिली.
Apple Siri क्या है और कैसे काम करता है
Apple Siri एक वॉयस असिस्टेंट है, जो यूजर्स की आवाज के जरिए कमांड पर काम करता है. यह iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और HomePod जैसे डिवाइसों में मिलता है. Siri की मदद से कॉल करना, मैसेज भेजना, अलार्म और रिमाइंडर सेट करना, म्यूजिक चलाना या मौसम की जानकारी लेना आसान हो जाता है. इसके अलावा, यह स्मार्ट-होम डिवाइसों को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.
यह सेटलमेंट सिर्फ पैसे तक सीमित नहीं है, बल्कि यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर बड़ी कंपनियों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाता है. Siri केस ने यह साफ कर दिया है कि डेटा और प्राइवेसी को लेकर टेक कंपनियों पर अब पहले से ज्यादा नजर रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें- फरवरी में दिखेगी नई Siri, Google Gemini के दम पर बदलेगा Apple का AI गेम
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
16 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines