Apple Shut Down Buy Now Pay Later Feature : आईफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए बुरी खबर है। एप्पल ने अपने एक पॉपुलर फीचर को बंद कर दिया है। इसकी मदद से लोग किस्तों पर आसानी से आईफोन खरीद लेते थे। इस फीचर का नाम buy now, pay later है जिसे एप्पल पेय लेटर के नाम से भी जाना जाता है। इस फीचर को एक साल पहले ही शुरू किया गया था। कंपनी का कहना है कि अब यूजर्स के लिए लोन के दूसरे तरीके मुहैया कराए जाएंगे। डेबिट और क्रेडिट कार्ड कंपनियों की मदद से यूजर्स को लोन दिया जाएगा।
83 हजार रुपये तक का लोन
इस फीचर की मदद से लोगों को 1000 डॉलर (करीब 83 हजार रुपये) तक का लोन मिल जाता है। इस लोन को 6 हफ्तों तक 4 आसान किस्तों में वापस किया जा सकता था। लोन से मिली रकम का इस्तेमाल फोन खरीदने में ही किया जा सकता था। कंपनी का कहना है कि इस फीचर के बंद होने से उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जिन्होंने पहले से लोन ले रखा है। इस फीचर को पिछले साल मार्च में शुरू किया गया था। हालांकि यह लोन उन्हीं लोगों को मिलता था जिनका सिबिल स्कोर अच्छा था।
Apple
नई स्कीम पर कंपनी का फोकस
कंपनी का कहना है कि अब वह लोन के लिए थर्ड पार्टी के साथ काम करेगी। कंपनी ने बताया कि इस साल के आखिरी तक दुनियाभर के यूजर्स को डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर किस्तों की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कंपनी कुछ बैंकों से बात कर रही है। साथ ही लोन दिलाने के लिए कुछ और लेंडर्स से बात चल रही है। कंपनी का कहना है कि अब वह लोन चुकाने के लिए यूजर्स को ज्यादा विकल्प देगी।
अमेरिका में सुविधा
कंपनी के मुताबिक यह सुविधा अभी अमेरिका में ही दी जाएगी। Apple Pay के जरिए यूजर्स लोन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इस लोन से ऑनलाइन या ऑफलाइन डिवाइस खरीदी जा सकेगी। लोन की रकम पर लोन देने वाली कंपनी कुछ रकम चार्ज करेगी। हालांकि लोन की जो भी रकम दी जाएगी उस पर कोई भी ब्याज नहीं लिया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि आगामी iOS 18 सॉफ्टवेयर में Affirm Holding Inc और Citigroup Inc की सर्विस दी जाएंगी। ये दोनों कंपनियां लोन दिलाने में मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा की नई पारी! पहले भी कई क्रिकेटर उतर चुके हैं इस मैदान में, आपके पास भी है मौका
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
17 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines