iPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर, Apple ने बंद किया यह अहम फीचर

Apple Shut Down Buy Now Pay Later Feature : आईफोन कंपनी ने अपने एक फीचर को बंद कर दिया है। इस फीचर की मदद से 1000 डॉलर तक का लोन लिया जा सकता था। कंपनी का कहना है कि वह यूजर्स को लोन दिलाने के लिए और विकल्प देगी ताकि लोन मिलने में और असानी हो। कंपनी ने जिस फीचर को बंद किया है, उसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

Apple

Apple

विज्ञापन

Apple Shut Down Buy Now Pay Later Feature : आईफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए बुरी खबर है। एप्पल ने अपने एक पॉपुलर फीचर को बंद कर दिया है। इसकी मदद से लोग किस्तों पर आसानी से आईफोन खरीद लेते थे। इस फीचर का नाम buy now, pay later है जिसे एप्पल पेय लेटर के नाम से भी जाना जाता है। इस फीचर को एक साल पहले ही शुरू किया गया था। कंपनी का कहना है कि अब यूजर्स के लिए लोन के दूसरे तरीके मुहैया कराए जाएंगे। डेबिट और क्रेडिट कार्ड कंपनियों की मदद से यूजर्स को लोन दिया जाएगा।

83 हजार रुपये तक का लोन

इस फीचर की मदद से लोगों को 1000 डॉलर (करीब 83 हजार रुपये) तक का लोन मिल जाता है। इस लोन को 6 हफ्तों तक 4 आसान किस्तों में वापस किया जा सकता था। लोन से मिली रकम का इस्तेमाल फोन खरीदने में ही किया जा सकता था। कंपनी का कहना है कि इस फीचर के बंद होने से उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जिन्होंने पहले से लोन ले रखा है। इस फीचर को पिछले साल मार्च में शुरू किया गया था। हालांकि यह लोन उन्हीं लोगों को मिलता था जिनका सिबिल स्कोर अच्छा था।

विज्ञापन
Apple

Apple

नई स्कीम पर कंपनी का फोकस

कंपनी का कहना है कि अब वह लोन के लिए थर्ड पार्टी के साथ काम करेगी। कंपनी ने बताया कि इस साल के आखिरी तक दुनियाभर के यूजर्स को डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर किस्तों की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कंपनी कुछ बैंकों से बात कर रही है। साथ ही लोन दिलाने के लिए कुछ और लेंडर्स से बात चल रही है। कंपनी का कहना है कि अब वह लोन चुकाने के लिए यूजर्स को ज्यादा विकल्प देगी।

विज्ञापन

अमेरिका में सुविधा

कंपनी के मुताबिक यह सुविधा अभी अमेरिका में ही दी जाएगी। Apple Pay के जरिए यूजर्स लोन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इस लोन से ऑनलाइन या ऑफलाइन डिवाइस खरीदी जा सकेगी। लोन की रकम पर लोन देने वाली कंपनी कुछ रकम चार्ज करेगी। हालांकि लोन की जो भी रकम दी जाएगी उस पर कोई भी ब्याज नहीं लिया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि आगामी iOS 18 सॉफ्टवेयर में Affirm Holding Inc और Citigroup Inc की सर्विस दी जाएंगी। ये दोनों कंपनियां लोन दिलाने में मदद करती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ